Saturday, June 13, 2026
spot_img

गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही: महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….

● गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही: महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….


     *05 अक्टूबर, रायगढ़*। थाना जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में महिला कमली बाई कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा पुड़िया बिक्री की शिकायत मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली इस शिकायत पर हेड क्वार्टर डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक को अवगत कराते हुए, पुलिस टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर अनावेदक महिला कमली बाई कुर्रे के घर पर छापा मारा और गांजा पुड़िया बेचने के आरोपों पर पूछताछ की।
महिला कमली बाई ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत को झूठा बताते हुए मोहल्लेवासियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बावजूद, महिला उत्तेजित हो गई और विवाद बढ़ाने लगी।
       महिला के इस अनुचित व्यवहार और सार्वजनिक विवाद को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा महिला कमली बाई (36 साल) जेलपारा वार्ड नंबर 29 दुर्गा मंदिर के पास थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) BNSS (पूर्व में 151/107, 116(3) सीआरपीसी) के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद महिला को अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!लैलूंगा/बरडीह। लैलूंगा विकासखण्ड की शिक्षा व्यवस्था...

यातायात डीएसपी ने एनसीसी कैडेट्स को बताए यातायात नियम: सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर….

●  यातायात डीएसपी ने एनसीसी कैडेट्स को बताए यातायात नियम: सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर....        *12 सितंबर, रायगढ़* । सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस...

112 के चालक से मारपीट मामले में आरोपियों पर छाल थाना प्रभारी द्वारा खानापूर्ति कार्यवाही….

112 के चालक से मारपीट मामले में आरोपियों पर छाल थाना प्रभारी द्वारा खानापूर्ति कार्यवाही.... छाल थाना क्षेत्र का 112 का स्टॉफ ही सुरक्षित नहीं...

● ट्रेलर से टायर चोरी मामले का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल — 15 टायर चोरी कर की...

● ट्रेलर से टायर चोरी मामले का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल — 15 टायर चोरी कर की...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest