Saturday, June 13, 2026
spot_img

स्कूल में रसोइया,भृत्य फिर भी मासूम बच्चों से साफ कराए जा रहे बर्तन….

स्कूल में रसोइया,भृत्य फिर भी मासूम बच्चों से साफ कराए जा रहे बर्तन….



धरमजयगढ़।  सरकारी स्कूलों में शासन प्रशासन की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रसोइयों को इसिलए निुयक्त किया गया है,कि वह खाना बनाने, परोसने के साथ बर्तन भी साफ करेंगी।  लेकिन विकासखंड धरमजयगढ़ में ऐसा नहीं हो रहा। मामला विकासखंड के ग्राम पंचायत पारेमेर में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों को ही बर्तन साफ करने पड़ रहा है।
शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक स्टाफ,रासोईया,भृत्य की कमी नहीं है।उनको बराबर तनख्वाह व मानदेय मिल रहा है। उसके बाद भी मासूम बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने के बाद स्वयं ही बर्तन साफ करने पड़ते हैं। बुधवार की दोपहर 1:15 बजे स्कूल परिसर में ऐसे बच्चे जो ठीक से अपने हाथ से पानी भरकर पी नहीं सकते, वह हैडपंप पर झूलते नजर आए, कुछ हैडपंप चला रहे थे, अन्य बच्चे अपने बर्तन साफ कर रहे थे। वहीं हैंडपंप के आसपास बड़े बड़े गहरे खाई भी है। खास बात तो यह है इस दौरान अगर कोई हादसा भी हो जाता तो उन मासूम बच्चों को कोई देखने वाला भी उनके पास नहीं था। बच्चों की मानें तो मध्यान्ह भोजन भी मैन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा है। रोजाना वही आलू की सब्जी व रोटी मिल रही हैं। रोटी कभी नसीब नहीं होता है।
और खाना देने के बाद रसोइया अनुपस्थित थी, भृत्य भी स्कूल में नहीं था। और बड़ी बात शिक्षक भी गायब रहे,जिसकी जानकारी बच्चों को नहीं है। लेकिन यहां पर सवाल खड़ा होता है, क्या विकासखंड शिक्षा विभाग के आला अधिकारी समय समय-समय निरीक्षण करने नहीं पहुंचते होंगे? या फिर विकासखंड के स्कूलों का हाल ही ऐसा है?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मेहनत करके मजदूरी के लिए तरस रहे,मजदूर… धरमजयगढ वन विभाग का कारनामा….

मेहनत करके मजदूरी के लिए तरस रहे,मजदूर… धरमजयगढ वन विभाग का कारनामा.... धरमजयगढ - सरकार एक तरफ हर हाथ को काम देने का वायदा कर...

लैलूंगा में  60 से 70 हाथियों का कहर: 250 एकड़ फसल बर्बाद, कई साल से बिना मुआवज़ा तड़प रहे किसान!

लैलूंगा में  60 से 70 हाथियों का कहर: 250 एकड़ फसल बर्बाद, कई साल से बिना मुआवज़ा तड़प रहे किसान!वन विभाग नदारत किसान परेशान...

छत्तीसगढ़ सरकार का चलाये जाने वाला मुहीम गांव गांव तक सड़क पारा -पारा म सड़क को ठेंगा दिखाती नज़र आई जंगली क्षेत्र मुसकट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार का चलाये जाने वाला मुहीम गांव गांव तक सड़क पारा -पारा म सड़क को ठेंगा दिखाती नज़र आई जंगली क्षेत्र मुसकट्टीछत्तीसगढ़ सरकार...

प्रभारी हॉस्टल अधीक्षका  का नहीं छूट रहा हॉस्टल से मोह….

प्रभारी हॉस्टल अधीक्षका  का नहीं छूट रहा हॉस्टल से मोह.... *बच्चो की भलाई के लिए कन्या आश्रम के शिक्षिका पद से भी हटना चाह रहे...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest