Monday, August 3, 2026

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

● जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार…



      *03 दिसंबर, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस के अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जूटमिल पुलस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
      जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर के शाम पेट्रालिंग के दौरान  जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम नेतनागर का निवासी निर्मल साव (19) अवैध महुआ शराब लेकर मोटरसाइकिल (बजाज CT क्रमांक CG 13 UG 4711) से जूटमिल की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गढ़उमरिया स्थित केआईटी कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर नाकेबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की टंकी के ऊपर प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखी गई करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
       आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, नोटिस देकर विधिवत अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है। शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर आरोपी निर्मल साव के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।
      इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ एएसआई राजेंद्र पटेल, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव और नरेश रजक शामिल रहे।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में चयनित हितग्राहियों का कराएं स्वास्थ्य परीक्षण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल17 से 20 अप्रैल तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन का...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में चयनित हितग्राहियों का कराएं स्वास्थ्य परीक्षण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल17 से 20 अप्रैल तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन का...

कोतवाली पुलिस की जुआ फड पर बड़ी कार्रवाई…

कोतवाली पुलिस की जुआ फड पर बड़ी कार्रवाई..... *पंचधारी डेम के पास 11 जुआरी गिरफ्तार, 96 हजार से अधिक नकदी जब्त*...*जुआरियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम...

🚨 *रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश*🚨 *लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात...

*दिनांक : 15.06.2026*🚨 *रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश*🚨 *लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता...

रायगढ़ को विकास कार्यों की लगातार मिल रही सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ. पी.चौधरी ने 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन…

रायगढ़ को विकास कार्यों की लगातार मिल रही सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ. पी.चौधरी ने 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन... *9.37 करोड़...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest