Monday, June 15, 2026
spot_img

बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 11 से जनपद सदस्य पद के लिए चंद्रशेखर जायसवाल को मिल रहा अपार जनसमर्थन….

बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 11 से जनपद सदस्य पद के लिए चंद्रशेखर जायसवाल को मिल रहा अपार जनसमर्थन….



लैलूंगा।बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 11 में जनपद सदस्य पद के चुनाव में चंद्रशेखर जायसवाल को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया। चंद्रशेखर जायसवाल अपनी सादगी और सेवा भाव के लिए क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं। लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने वादा किया कि यदि वे जनपद सदस्य चुने जाते हैं, तो क्षेत्र में बेहतर सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे। क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या पर ध्यान देते हुए उन्होंने युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना भी बनाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रशेखर जायसवाल एक कर्मठ और ईमानदार व्यक्तित्व हैं, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि हर वर्ग के लोगों से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या उनकी सभाओं में देखी जा रही है।

ऐसे में बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 11 में चंद्रशेखर जायसवाल की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी जीत की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले….

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूँगा सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले, अंदेशा है कि आगजनी की...

आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालन

पत्रकार रोहित चौहान /तेज साहू आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालनलैलूंगा विकासखंड के नारायणपुर, केरामुडा मिनकोपारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र...

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील…

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील...         *20 जुलाई 2025,...

भारतीय जनता पार्टी मंडल लैलूंगा के द्वारा लारीपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर का आयोजन।

प्रिय बंधुवर/भगिनीसादर नमस्कार           आशा है कि आप सभी  स्वस्थ एवं सकुशल होंगे,आप सभी को सूचित किया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest