Tuesday, August 4, 2026

जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में खेली रंगों की होली, जनता में दिखा उत्साह…

जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में खेली रंगों की होली, जनता में दिखा उत्साह…



लैलूंगा।जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (सुखन) ने अपने बीडीसी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय जनता के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। रंगों और गुलाल की फुहारों के बीच मनोज अग्रवाल ने लोगों के साथ हंसी-खुशी के माहौल में होली खेली, जिससे क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

होली पर्व पर अपने जननेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और मनोज अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें और एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

जनता के बीच पहुंचे मनोज अग्रवाल के साथ स्थानीय युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। पूरे क्षेत्र में होली का उल्लास छाया रहा और जनपद उपाध्यक्ष की उपस्थिति ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त….

*दिनांक 18.03.2026*🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त*🚨 *स्कूटी से गांजा परिवहन...

जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरने के बाद चंद्रशेखर जायसवाल को मिला जनता का अपार समर्थन…

जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरने के बाद चंद्रशेखर जायसवाल को मिला जनता का अपार समर्थन... लैलूंगा। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 पाकरगांव,...

संकुल केंद्र बालक लैलूंगा में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लैलूंगा।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य में पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इस बैठक...

बिग ब्रेकिंग लैलूंगा / तालाब किनारे मिली ग्रामीण कि. लाश , क्षेत्र में मचा हड़कंप …. हत्या कि आशंका, ग्रामीणों कि लगी भीड़ …...

बिग ब्रेकिंग लैलूंगा / तालाब किनारे मिली ग्रामीण कि. लाश , क्षेत्र में मचा हड़कंप .... हत्या कि आशंका, ग्रामीणों कि लगी भीड़...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest