Wednesday, June 3, 2026
spot_img

●  कोतरारोड़ पुलिस ने शराब तस्करी करते युवक को दबोचा, 25 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त….

●  कोतरारोड़ पुलिस ने शराब तस्करी करते युवक को दबोचा, 25 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त….



        *26 मार्च, रायगढ़*। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में आज 26 मार्च 2025 को कोतरारोड़ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
          थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिल सिदार (28 वर्ष), निवासी बधनपुर अपनी मोटरसाइकिल में बोरी में भरकर ग्राम धनागर से महुआ शराब ला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सुबह ग्राम जोरापाली चौक पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
          पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 प्लास्टिक जरीकन में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹2,500) और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹25,000) जब्त की। इस कार्रवाई में कुल ₹27,500 की मशरूका जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।
*पुलिस की तत्परता से तस्करी पर रोक*
        शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल और आरक्षक घनश्याम सिदार और चंद्रेश पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले पर खरसिया पुलिस की कार्रवाई

ग्राम छोटे डूमरपाली में शराब रेड कर आरोपी को किया गिरफ्तार, 07 लीटर महुआ शराब और अवैध शराब बनाने के बर्तन किये जप्त…. रायगढ़ ।...

जनदर्शन में पहुंच कलेक्टर श्री गोयल को जनसामान्य ने बताई समस्या, मांग व शिकायत संबंधी दिए आवेदन

कलेक्टर श्री गोयल ने विभागीय अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 6 अगस्त 2024/ जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के...

● एनएच-49 पर खरसिया पुलिस ने 8.6 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार….

● एनएच-49 पर खरसिया पुलिस ने 8.6 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार....           *27 मार्च, रायगढ़* । खरसिया पुलिस ने...

मामूली विवाद में अधेड़ व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

● मामूली विवाद में अधेड़ व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया...         *16 अगस्त, रायगढ़* ।  कापू थाना क्षेत्र के सोनपुर...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest