Tuesday, August 4, 2026

तमनार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, मची अफरा-तफरी…

तमनार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, मची अफरा-तफरी…



तमनार/रायगढ़। सितारा ट्रेवल्स की एक यात्री बस जो तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, वह शनिवार सुबह तमनार थाना क्षेत्र के मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय ग्रामीण तत्काल राहत व बचाव कार्य में जुट गए। कई घायल यात्रियों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।

बस में कितने यात्री सवार थे और कितने गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के पीछे सड़क की खराब स्थिति और बस चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों की जान बच पाई। प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेज करने की कोशिश की जा रही है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जिले में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: जूटमिल क्षेत्र में 60 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

● जिले में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: जूटमिल क्षेत्र में 60 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार... ● तमनार पुलिस ने अवैध...

मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक – देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक – देखें एक्सक्लूसिव वीडियो.... रायगढ़/ तमनार ब्लॉक के ग्राम मिलूपारा में स्थित...

गुणवत्ता के सात हो सड़क का निर्माण: विद्यावती सिदार…

गुणवत्ता के सात हो सड़क का निर्माण: विद्यावती सिदार... लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लाक के बारे में ग्रामीण जार्ज सड़क को बनाने की मांग को...

ब्रेकिंग न्यूज़// लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

*लैलूंगा पत्रकार :- रोहित चौहान*लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है बड़ा हादसालैलूंगा-  ग्राम पंचायत गेरूपानी की एक...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest