Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रहस्यमय लापता! पूर्व विधायक के भाई जयपाल सिंह की जानकारी देने पर 21,000 रुपये के इनाम की घोषणा…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

रहस्यमय लापता! पूर्व विधायक के भाई जयपाल सिंह की जानकारी देने पर 21,000 रुपये के इनाम की घोषणा…



लैलूंगा।
7 जुलाई 2025 से पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह की रहस्यमय ढंग से हुई गुमशुदगी ने समूचे क्षेत्र में चिंता, बेचैनी और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन उनके बारे में कोई ठोस जानकारी जुटाने में असफल रहा है। इससे न केवल पीड़ित परिवार में भय और निराशा की भावना गहराई है, बल्कि आमजन के बीच भी शासन-प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस गंभीर स्थिति में आज पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने जयपाल सिंह का कोई भी सुराग देने वाले को 21,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिनों से हमारा पूरा परिवार मानसिक तनाव, डर और अनहोनी की आशंका से जूझ रहा है। यह बेहद पीड़ादायक है कि पुलिस और प्रशासन अभी तक मेरे छोटे भाई का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। मेरी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था, प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी जयपाल सिंह की जानकारी देता है तो मैं उन्हें अपनी ओर से ₹21,000 का इनाम दूंगा। ज्ञात रहे कि जयपाल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना लैलूंगा में गुम इंसान क्रमांक 46/2025 के तहत दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या प्रगति सामने नहीं आई है। ऐसे में खोजबीन की दिशा और गंभीरता पर सवाल उठना लाजिमी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक पूर्व विधायक के परिजन की गुमशुदगी के मामले में भी पुलिस प्रशासन इतने समय में कोई ठोस कार्य नहीं कर पा रही है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग  पहले ही कर चुके है। यह घटना अब केवल एक परिवार की नहीं रही, यह पूरे समाज की चिंता बन चुकी है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन जागेगा? क्या जयपाल सिंह सकुशल मिलेंगे? क्या कोई सुराग सामने आएगा? यदि किसी के पास कोई भी जानकारी हो तो कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन या पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार से तत्काल संपर्क करें।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी से मुलाकात कर दी बधाई….

कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी से मुलाकात कर दी बधाई.... लैलूंगा–कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ग्रामीण नगेंद्र नेगी से कांग्रेस नेता संजय...

दुख की घड़ी में संवेदना और संबल बनकर सामने आए मनोज अग्रवाल, वन विभाग से दिलवाई तात्कालिक सहायता राशि…

दुख की घड़ी में संवेदना और संबल बनकर सामने आए मनोज अग्रवाल, वन विभाग से दिलवाई तात्कालिक सहायता राशि... अंगेकेला/लैलूंगा, 23 जुलाई 2025:ग्राम पंचायत मोहनपुर...

लैलूँगा विकासखंड के उसत राम प्रधान गुरुजी हुए सेवानिवृत…

लैलूँगा विकासखंड के उसत राम प्रधान गुरुजी हुए सेवानिवृत... हमारे विकासखंड लैलूंगा के गौरव, मधुर व्यवहार के धनी शिक्षकीय  कार्य के अलावा अपने निजी समय...

लैलूँगा की अटल चौक दारू दुकान बना अवैध वसूली और उपद्रव का अड्डा…

लैलूँगा की अटल चौक दारू दुकान बना अवैध वसूली और उपद्रव का अड्डा... लैलूँगा/लैलूँगा का अटल चौक, जिसे क्षेत्र का दिल कहा जाता है, आजकल...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest