Tuesday, August 4, 2026

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त….

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त….



     *रायगढ़, 28 सितंबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों और महिला समूह के साथ ग्राम बिंजकोट में अवैध शराब कारोबार पर करारी कार्रवाई की है। शनिवार 27 सितंबर को थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग को ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और महिला समूह की सदस्यों से सूचना मिली कि ग्राम बिंजकोट निवासी शीतल कुम्हार लगातार समझाइश और बैठकों के बावजूद अपने घर में महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच, उप सरपंच और राधे-राधे महिला समूह की सदस्यों के साथ आरोपी के घर दबिश दी।

        तलाशी में पुलिस को परछी से 10 और 5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 15 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई, बरामद हुआ। साथ ही तीन बोरी महुआ लाहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपी शीतल कुम्हार पिता खेतेश्वर कुम्हार उम्र 55 वर्ष निवासी बिंजकोट को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल भेजा गया।

        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक बोधराम सिदार और महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल रहे। पुलिस की इस पहल में महिला समूह की सक्रिय भागीदारी ने गांव में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर...       *रायगढ़, 18 सितंबर* । कोतरारोड़ थाना पुलिस...

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा          *रायगढ़, 11 जुलाई 2025*। पुलिस महानिरीक्षक...

कलेक्टर श्री गोयल ने जनदर्शन में सुनी जन सामान्य की समस्याएं….

कलेक्टर श्री गोयल ने जनदर्शन में सुनी जन सामान्य की समस्याएं.... *आवेदनों पर कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*रायगढ़,...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest