Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान….



तेज साहू रिपोर्टर लैलूंगा…



लैलूंगा/झगरपुर — लैलूंगा विधानसभा आज इतिहास के उस पल का साक्षी बनने जा रहा है, जिसका इंतज़ार पूरे क्षेत्र को बरसों से था। कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लैलूंगा के झगरपुर में भव्य आगमन होने वाला है। मुख्यमंत्री श्री साय यहां श्री श्री रामचंडी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुबह से ही झगरपुर में जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हजारों की भीड़ मंदिर प्रांगण में जयकारों के साथ पहुंच चुकी है — “जय मां रामचंडी! जय विष्णु देव साय!” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा है। मंदिर परिसर में सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लैलूंगा और आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, और श्रद्धालु एकत्र हुए हैं। मंच पर भाजपा नेताओं, जिला पदाधिकारियों और धार्मिक गुरुओं की मौजूदगी से माहौल और भी गरिमामय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने संबोधन में लैलूंगा क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन और सड़क परियोजनाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही है, वहीं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती थाल लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत को तत्पर हैं।

लैलूंगा में मुख्यमंत्री साय का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यंत अहम माना जा रहा है। जनता में जोश चरम पर है और हर ओर सिर्फ एक ही चर्चा —
“रामचंडी माता के सानिध्य में विकास का शुभारंभ, लैलूंगा बनेगा छत्तीसगढ़ की नई पहचान!”

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पटवारी द्वारा खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, SDM ने की त्वरित कार्यवाही….

पटवारी द्वारा खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, SDM ने की त्वरित कार्यवाही.... लैलूंगा: विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरगा में पदस्थ पटवारी रामनाथ सिंह (ह....

🚨 “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार…

*दिनांक 02.03.2026*🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *आरोपियों से करीब...

“फवती नामांतरण के लिए 5000 की रिश्वत मांग रही पटवारी! पीड़ित युवक ने राज्यसभा सांसद से मांगी आर्थिक मदद…

"फवती नामांतरण के लिए 5000 की रिश्वत मांग रही पटवारी! पीड़ित युवक ने राज्यसभा सांसद से मांगी आर्थिक मदद... लैलूंगा/कोंडकेल, लैलूंगा राजस्व व्यवस्था की सड़ांध...

लैलूंगा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला: HDFC खाताधारक के खाते से पल भर में उड़ गए 2 लाख 61 हजार, शहर में मचा...

लैलूंगा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला: HDFC खाताधारक के खाते से पल भर में उड़ गए 2 लाख 61 हजार, शहर में मचा...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest