Tuesday, August 4, 2026

●  कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका को दुर्ग से किया बरामद, आरोपी अपचारी को पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार…

●  कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका को दुर्ग से किया बरामद, आरोपी अपचारी को पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार…



        *रायगढ़, 5 नवंबर* । कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी कर उसे जिला दुर्ग से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया है।

     घटना की रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब ग्राम कापू निवासी महिला ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 10 अक्टूबर को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कापू में गुम इंसान दर्ज कर अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम कर पतासाजी प्रारंभ की गई।
        जांच के दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ कर निरंतर सुराग जुटाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिली कि गुमशुदा बालिका जिला दुर्ग के थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 51 वृंदावन बोरसी में देखी गई है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई और मौके पर दबिश देकर बालिका को एक नाबालिग लड़के के साथ बरामद किया।
          बालिका के कथन और चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत प्रकरण में धारा 65(1) बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहीं बालिका को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव एवं उनकी टीम की सतर्कता और तत्परता से नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● पुसौर में साधु वेशधारी तस्करों की पोल खुली, चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

● पुसौर में साधु वेशधारी तस्करों की पोल खुली, चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई       *9...

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्कर पर कार्रवाई

प्रेस विज्ञप्ति 💥💥 रायगढ़ पुलिस 💥💥 दिनांक 27.01.2026 💥➡️ *एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्कर पर कार्रवाई*➡️...

राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन…

● राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन...    *रायगढ़, 12 नवंबर* । जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका...

मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक आयोजित : संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय….

● मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक आयोजित : संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय….    *मेडिकल कॉलेज और...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest