Sunday, April 5, 2026
spot_img

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित…..

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित…..



रायगढ़, 9 सितम्बर 2024/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में आयोजित किया गया। जिसके तहत प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी उपस्थित रही। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही भगवान बलराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाले।
               कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सीताराम पटेल भारतीय किसान संघ सारंगढ़ द्वारा किसानों को गौवंश आधारित टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने हेतु अपील किये। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी.एस. राजपूत द्वारा कृषि को लाभदायक बनाने तथा कृषकों के आय को दुगुनी करने के लिये कृषि लागत को कम करने एवं समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाने हेतु सलाह दिये। डॉ. ए.के. सिंह, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ द्वारा किसानों को पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिये प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने हेतु सलाह दियें। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में श्री रमेश बेहरा, सदस्य भारतीय किसान संघ एवं श्री दादूराम चंद्रा, प्रगतिषील कृषक द्वारा किसानों को खेती के विविधीकरण के बारे में बताया जिससे किसानों के आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से सीधा प्रसारण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम, भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर, श्री मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण, डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं श्री सुरेश चन्द्रवंशी, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा किसानों को सम्बोधित कियेे।
             इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र से डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. के.के.पैकरा, डॉ.के.डी. महंत, डॉ. सी.पी.एस. सोलंकी, डॉ. सविता आदित्य, डॉ. संदीप पैकरा, डॉ. कन्हैया पटेल, श्री आषुतोष सिंह व कृषि एवं जैव प्रौद्यगिकी विभाग, रायगढ़ से श्री एच. के. भगत सहायक संचालक कृषि, श्री सुकदेव सिदार कार्यालय उप संचालक कृषि आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किये एवं इस अवसर पर जिले के किसान श्री गोकुल यादव, श्री जय पटेल, श्री सुनील प्रधान, श्री दादूराम चन्दा, श्री रामलाल चौधरी, श्री भीमाशंकर गुप्ता, श्री बालकृष्ण साहू, श्री मत्थुराम राठिया एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर परिवहन विभाग का सेवा शिविर, डिजिटल सेवाओं से नागरिक हुए जागरूक…

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर परिवहन विभाग का सेवा शिविर, डिजिटल सेवाओं से नागरिक हुए जागरूक... रायगढ़, 05 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...

● *नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज*

   पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी...

कोतरा रोड सब स्टेशन में भीषण आग: ट्रांसफार्मरों में धमाका, सैकड़ों ट्रांसफार्मर जलकर खाक, दमकल विभाग की कोशिशें जारी, विकराल रूप में फैली आग..

कोतरा रोड सब स्टेशन में भीषण आग: ट्रांसफार्मरों में धमाका, सैकड़ों ट्रांसफार्मर जलकर खाक, दमकल विभाग की कोशिशें जारी, विकराल रूप में फैली आग.. ...

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी प्राचार्य विशेष रणनीति तैयार कर करें कार्य-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी…

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी प्राचार्य विशेष रणनीति तैयार कर करें कार्य-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी... *स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में...

LAILUNGA NEWS

Latest