Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

गैरेज मिस्त्री पर गंभीर आरोप – मरम्मत के बहाने मालिक की बोलेरो लेकर रायपुर तक घूमता रहा! टोल कटने से खुला पूरा मामला

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)





लैलूंगा क्षेत्र में एक गैरेज मिस्त्री की कथित लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है, जहां वाहन मरम्मत के लिए दिया गया बोलेरो वाहन बिना मालिक की अनुमति के कहीं बाहर ले जाकर उपयोग किए जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर वाहन मालिक ने थाना लैलूंगा में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुंजारा निवासी राकेश कुमार पैंकरा ने अपने बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 C 9890 को खराब होने के कारण लैलूंगा स्थित रायपुर कार एक्सपर्ट गैरेज में मरम्मत के लिए दिया था। यह गैरेज लैलूंगा-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर तहसील परिसर के सामने स्थित है। वाहन मालिक का आरोप है कि गैरेज मिस्त्री द्वारा बार-बार पैसे की मांग की गई, जिस पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कुल 30 हजार रुपये का भुगतान किया।

बताया गया कि 19 फरवरी 2026 को फोन के माध्यम से 10 हजार रुपये, 22 फरवरी 2026 को नगद 10 हजार रुपये तथा 26 फरवरी 2026 को फोनपे के माध्यम से 10 हजार रुपये मिस्त्री को दिए गए। भुगतान के बावजूद वाहन अभी तक वापस नहीं किया गया।

पीड़ित राकेश कुमार पैंकरा का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली है कि गैरेज का मिस्त्री वाहन को ठीक करने के बाद रायपुर की ओर लेकर चला गया और वाहन का उपयोग खुद कर रहा है। जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो मिस्त्री ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, बल्कि गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टोल टैक्स कटने के मैसेज आने लगे, जिससे स्पष्ट हुआ कि वाहन कहीं बाहर चलाया जा रहा है। इससे वाहन मालिक को आशंका है कि उनके वाहन का बिना अनुमति उपयोग किया जा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर राकेश कुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में आवेदन देकर कहा है कि यदि उनके वाहन से किसी प्रकार की दुर्घटना, क्षति या अवैध गतिविधि होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित गैरेज मालिक और मिस्त्री की होगी।

फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और वाहन को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में गैरेज संचालकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम…

रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम... रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा तहसील के रेगड़ी...

युक्तियुक्तकरण समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बीईओ कार्यालय का घेराव, सौंपा गया ज्ञापन….

युक्तियुक्तकरण समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बीईओ कार्यालय का घेराव, सौंपा गया ज्ञापन.... रायगढ़/लैलूंगा। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण नीति को...

सचिव संघ इकाई लैलूँगा की बैठक में हड़ताल और रैली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय…

सचिव संघ इकाई लैलूँगा की बैठक में हड़ताल और रैली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय... लैलूँगा, 15 मार्च 2025: सचिव संघ इकाई लैलूँगा की एक महत्वपूर्ण...

लैलूंगा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले आम बिक रही है देशी महुआ शराब, पुलिस विभाग पर उठ रहे सवाल…

लैलूंगा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले आम बिक रही है देशी महुआ शराब, पुलिस विभाग पर उठ रहे सवाल... आखिर लैलूंगा पुलिसः दारू पर कार्यवाही...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest