Monday, August 3, 2026

मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का झगरपुर में भव्य कार्यक्रम…

मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का झगरपुर में भव्य कार्यक्रम…


लैलूंगा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायत एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण नागेंद्र नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर शाखा यादव एवं ब्लॉक लैलूंगा प्रभारी युसुफ छाया की गरिमामयी उपस्थिति में लैलूंगा विधानसभा के ग्रामीण ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरपुर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एक पंचायत कमेटी एवं एक बूथ कमेटी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रदेश में अफीम की खेती, बढ़ते बिजली बिल एवं किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, दीपक मंडल, विकास शर्मा, ठंडाराम बेहरा, सलीम नियारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग, लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, धर्मेन्द्र पंडा, दिलीप केरकेट्टा ,विनय जायसवाल, सतीश शुक्ला, आकृत सारथी, शिवशंकर ,ललित राठिया, प्रमोद प्रधान, रुकराम सिदार, खगे प्रधान, पांडव प्रधान, विक्की वैष्णव, धर्मेन्द्र बानी, आलोक गोयल, नागेश नायक, शंकर यादव, बलवंत पोथी सिदार, अप्रांश सिंहा, सम्राट महंत, रोशन साहू, सानु खान, कांग्रेसी बीडीसी एवं सभी प्रकोष्ठ के नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

प्रशासनिक कार्यवाही से लोगों का उठ रहा भरोसाग्राम पंचायत कुंजारा में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा का मामला उजागर

प्रशासनिक कार्यवाही से लोगों का उठ रहा भरोसाग्राम पंचायत कुंजारा में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा का मामला उजागरलैलूंगा।प्रशासनिक कार्यवाही पर लोगों का भरोसा तब...

लैलूंगा में सीटीयू का कायाकल्प!रजत जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान से बदली तस्वीर

लैलूंगा में सीटीयू का कायाकल्प!रजत जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान से बदली तस्वीरलैलूंगा,/ नगर पंचायत लैलूंगा में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान...

मीडिया सम्मान परिवार: डिजिटल पत्रकारों की एकता का प्रतीक…

मीडिया सम्मान परिवार: डिजिटल पत्रकारों की एकता का प्रतीक... परिचय “मीडिया सम्मान परिवार” एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संगठन है, जिसकी नींव 05 दिसंबर 2024 को रखी...

लैलूँगा में धूम –न्यू ईयर धमाका! श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स कर रहा ग्राहकों पर ऑफर्स की बरसात – सस्ता दाम, जबरदस्त फायदे, फ्री गिफ्ट...

रायगढ़ लैलूंगा नए साल के अवसर पर श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आया है, जिसे सुनकर...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest