Wednesday, June 3, 2026
spot_img

मोटरसाइकिल गिरवी रखकर 12 हजार का कर्ज, 3% ब्याज पर ग्रामीण से वसूली और प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज


लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुर्रा में एक ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर मोटरसाइकिल गिरवी रख कर कर्ज देने और लगातार ब्याज वसूली के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता रामप्रसाद राठिया (55 वर्ष) की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



रिपोर्ट के अनुसार, 9 सितंबर 2024 को शिकायतकर्ता ने आरोपी चूणामणी गुप्ता से 12,000 रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने अपनी CT 100 बजाज मोटरसाइकिल (CG-13-Y-0279) गिरवी रख दी थी। आरोपी द्वारा 3 प्रतिशत मासिक ब्याज तय किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने नियमित रूप से ब्याज और 10,500 रुपये मूलधन भी चुका दिए, इसके बावजूद आरोपी लगातार पैसे की मांग करते हुए गांव और खेत तक में पीछा कर मानसिक रूप से परेशान करता रहा।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी द्वारा अन्य ग्रामीणों के साथ भी इसी तरह मोटरसाइकिल और अन्य सामान गिरवी रखकर ब्याज पर पैसा देने और वसूली के दौरान प्रताड़ना करने की बात सामने आई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सौंपी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूँगा के ग्राम पंचायत अंगेकेला में देशभक्ति महापर्व हर्ष उत्सव के साथ 26जनवरी गणतंत्र दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया…

लैलूँगा के ग्राम पंचायत अंगेकेला में देशभक्ति महापर्व हर्ष उत्सव के साथ 26जनवरी गणतंत्र दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया... विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये...

सुशासन त्यौहार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति….

सुशासन त्यौहार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति.... लैलूंगा, कुंजारा — लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुंजारा में आयोजित सुशासन त्यौहार का आयोजन बड़े...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा💥थाना लैलूंगा में बड़ा फेरबदल — गिरधारी साव बने नए थाना प्रभारी, रोहित बंजारे का हुआ तबादला रायगढ़ रक्षित केंद्र..

💥बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा💥थाना लैलूंगा में बड़ा फेरबदल — गिरधारी साव बने नए थाना प्रभारी, रोहित बंजारे का हुआ तबादला रायगढ़ रक्षित केंद्र.. लैलूंगा। थाना...

वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत….,

वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत.... फ्राई जनजागरूकता बैठक में बोले जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदारलैलूंगा- विकसित...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest