Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

“18 महीनों से बंद आंगनबाड़ी नोटिस पर नोटिस, लेकिन कार्यकर्ता बेपरवाह — सिस्टम फेल या मिलीभगत?”

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)


रायगढ़ जिला | लैलूंगा विकासखंड | ग्राम पंचायत डोरोबिजा (बरटोली)

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरोबिजा के बरटोली से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र पिछले 18 महीनों से बंद पड़ा है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार विभाग को ठेंगा दिखाते हुए गायब है। न तो विभागीय नोटिस का कोई जवाब दिया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की जवाबदेही दिखाई दे रही है।

बड़ा खुलासा:
इस मामले को पहले भी मीडिया में उठाया गया था, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि नोटिस के बावजूद भी आज तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल पाया।

सबसे ज्यादा असर बच्चों पर
आंगनबाड़ी बंद होने से क्षेत्र के छोटे बच्चों को पोषण आहार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप:
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि कहीं न कहीं प्रशासन की ढिलाई और संभावित मिलीभगत का नतीजा है, जिसके चलते 18 महीनों से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।

बड़ा सवाल:

आखिर 18 महीने तक कार्यकर्ता पर कार्रवाई क्यों नहीं?

नोटिस के बाद भी केंद्र क्यों नहीं खुला?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई?

जनता की मांग:
ग्रामीणों ने अब साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आंगनबाड़ी चालू नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

“जहां बच्चों के भविष्य की नींव रखी जानी चाहिए, वहां ताला लटका है… आखिर कौन है जिम्मेदार?”

यह मामला अब सिर्फ एक आंगनबाड़ी का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, 50 रूपये के लिए पत्नी की कर दी हत्या , आरोपी पति सहित 2 गिरफ्तार….

लैलूंगा पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, 50 रूपये के लिए पत्नी की कर दी हत्या , आरोपी पति सहित 2 गिरफ्तार.... लैलूंगा...

🚨ऑपरेशन शंखनाथ के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 गौवंश तस्करी से मुक्त

*दिनांक 03.03.2026*🚨ऑपरेशन शंखनाथ के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 गौवंश तस्करी से मुक्त... 🚨 *मारते-पीटते गौवंश को उड़ीसा ले जाए जा रहा...

वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय

वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि पर अमल, जिला प्रशासन...

पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…

*पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!... *रायगढ़।* जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest