Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा में आदिवासी कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, ‘वनवासी’ शब्द पर जताई नाराजगी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*लैलूंगा में आदिवासी कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, ‘वनवासी’ शब्द पर जताई नाराजगी*

*लैलूंगा, 29 मई 2026*: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को ‘वनवासी’ कहकर संबोधित करने पर आदिवासी कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। लैलूंगा के बस स्टैंड चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा एवं पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के नेतृत्व में गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित ‘जनजाति संगम’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में आदिवासी समाज के लिए बार-बार ‘वनवासी’ शब्द का प्रयोग किया था। इससे नाराज आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आदिवासी प्रकोष्ठ और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं, उन्हें केवल ‘जंगल में रहने वाला’ बताना उनकी पहचान को कम करना है।

इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, आदिवासी युवा प्रभाग अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा, सरपंच जुगलाल भगत, बीडीसी अन्नू तिर्की, जगदीश सिदार सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, महामंत्री प्रमोद प्रधान, धर्मेंद्र बानी,राज पटेल,अपरांस सिन्हा, आकृत सारथी, राकेश महंत, अंकित निषाद,संदीप राजपूत,शुभम गुप्ता, विक्की वैष्णव, रोशन साहू, हरीश पैकरा, भूवेश राठिया,आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ शब्द को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक बहस चल रही है। आदिवासी संगठन ‘वनवासी’ शब्द पर आपत्ति जताते रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा के अटल चौक में नहर लाइनिंग कार्य अधर में – ठेकेदार और एजेंसी गायब, जनता परेशान…

लैलूंगा के अटल चौक में नहर लाइनिंग कार्य अधर में – ठेकेदार और एजेंसी गायब, जनता परेशान... लैलूंगा। नगर के सबसे व्यस्त मुख्य मार्ग अटल...

लैलूंगा ढोरोबीजा के सरपंच भुवनेश्वरी सिदार एवं महिलाएं के द्वारा ग्राम जन चौपाल: कानून, सुरक्षा और नशामुक्ति पर जागरूकता….

लैलूंगा ढोरोबीजा के सरपंच भुवनेश्वरी सिदार एवं महिलाएं के द्वारा ग्राम जन चौपाल: कानून, सुरक्षा और नशामुक्ति पर जागरूकता.... लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत...

“रायगढ़ पुलिस ने किया संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफतार, चोरी की 52 दुपहिया बरामद…

"रायगढ़ पुलिस ने किया संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफतार, चोरी की 52 दुपहिया बरामद... ● *₹40 लाख से अधिक कीमत के चोरी...

लैलूंगा क्षेत्र में चोरी और मर्डर की बढ़ती घटनाओं से रहवासी भयभीत…..ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के रहवशी भय का माहौल ब्याप्त

लैलूंगा क्षेत्र में चोरी और मर्डर की बढ़ती घटनाओं से रहवासी भयभीत..... ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के रहवशी भय का माहौल ब्याप्त लैलूंगा, रायगढ़: लैलूंगा क्षेत्र...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest