Thursday, June 18, 2026
spot_img

ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

🔸 *आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर*

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिला पुलिस रायगढ़*

🔸 *ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

🔸 *आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर*

       *16 जून, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

         थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री एवं परिवहन के उद्देश्य से लेकर आने वाला है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई।

          नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर नवीन कुंजारा बस्ती की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अन्यत्र भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया।

            संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 64,750 रुपये है, बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

            पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया। आरोपी रूपसिंह सिदार के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं आरक्षक शशि भूषण उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● लैलूंगा थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर कोटवारों को किया सम्मानित….

● लैलूंगा थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर कोटवारों को किया सम्मानित....         *रायगढ़, 22 जनवरी*...

पुसौर में हुए गैंग रेप के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन….

लोकेशन-लैलूंगारिपोर्ट-तेज कुमार साहूमो-916267583973पुसौर में हुए गैंग रेप के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन.... लैलूंगा / रायगढ़ जिले के पुसौर में हुए गैंगरेप मामले के...

लिक्विड गैस टैंकर हादसे से फैली जहरीली गैस, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन ने धरना देकर उठाई आवाज, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप…

लिक्विड गैस टैंकर हादसे से फैली जहरीली गैस, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन ने धरना देकर उठाई आवाज, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप... लैलूंगा (रेगड़ी) |...

ग्राम पंचायत झार आमा में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली शपथ….

ग्राम पंचायत झार आमा में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली शपथ.... लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झार आमा में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों...

LAILUNGA NEWS

🚨 *रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश*🚨 *लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात...

*दिनांक : 15.06.2026*🚨 *रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश*🚨 *लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता...
Latest