Tuesday, August 4, 2026

रायगढ़ राजस्व महकमे में बड़ा प्रशासनिक भूचाल! एक झटके में कई तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले, लैलूंगा को मिला नया तहसीलदार

रायगढ़ राजस्व महकमे में बड़ा प्रशासनिक भूचाल! एक झटके में कई तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले, लैलूंगा को मिला नया तहसीलदार

कलेक्टर के आदेश से राजस्व विभाग में व्यापक फेरबदल, घरघोड़ा-खरसिया-लैलूंगा-तमनार सहित कई तहसीलों में बदले गए जिम्मेदार अधिकारी

संपादक: तेज साहू Tej 24cg news.com

रायगढ़। जिले के राजस्व प्रशासन में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। कलेक्टर रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस आदेश के बाद राजस्व महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्री संदीप सिंह राजपूत को खरसिया से हटाकर तहसीलदार लैलूंगा बनाया गया है। वहीं लैलूंगा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार श्री उज्ज्वल पाण्डेय को नायब तहसीलदार खरसिया पदस्थ किया गया है।

इसी तरह श्री शिवम पाण्डेय को घरघोड़ा से तमनार, जबकि श्री मनोज कुमार गुप्ता को घरघोड़ा तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती वर्षा तिवारी को रायगढ़ से मुकडेगा तथा श्री हिमांशु सिंह को मुकडेगा से घरघोड़ा भेजा गया है।

खरसिया में विशेष व्यवस्था, एसडीएम को मिला आहरण-संवितरण का अधिकार

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्रीमती मोनल साय 04 जून 2026 से 01 सितंबर 2026 तक संतान पालन अवकाश पर रहेंगी। उनकी अनुपस्थिति में श्री उज्ज्वल पाण्डेय को खरसिया तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया है।

साथ ही खरसिया तहसील कार्यालय का वित्तीय कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नियमित तहसीलदार की पदस्थापना तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को आहरण एवं संवितरण का अधिकार प्रदान किया गया है।

लैलूंगा में नई उम्मीदें, जनता की निगाहें नए तहसीलदार पर

लैलूंगा में लंबे समय से राजस्व मामलों, सीमांकन, नामांतरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में नए तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत की पदस्थापना को लेकर क्षेत्र में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए अधिकारी लंबित मामलों के समाधान में कितनी तेजी दिखाते हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राजस्व विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को जिले के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

“राजस्व विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, कई कुर्सियां बदलीं… अब देखना यह है कि नई तैनाती से जनता को राहत मिलती है या फाइलें फिर पुराने ढर्रे पर ही चलती हैं!”

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! सरकारी उद्यान रोपणी कुंजारा में मचा कोहराम, 18 जगह फेंसिंग तोड़ी, पौधे-गमले चकनाचूर….

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! सरकारी उद्यान रोपणी कुंजारा में मचा कोहराम, 18 जगह फेंसिंग तोड़ी, पौधे-गमले चकनाचूर.... 12 जंगली हाथियों के दल ने शाम...

राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग में रायगढ़ के गणेश प्रसाद डेलकी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग में रायगढ़ के गणेश प्रसाद डेलकी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी... लैलूंगा/रायगढ़। क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि...

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा…

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा… रायगढ़। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों में किस कदर तानाशाही और मनमानी व्याप्त है, इसका एक बेहद गंभीर मामला लैलूंगा तहसील से सामने आया है। प्रशिक्षण […]

लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान”

लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान""रायगढ़ जिले में प्रशासनिक भूचाल! लैलूंगा समेत चार एसडीएम बदले,...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest