Tuesday, August 4, 2026

लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान”

लैलूंगा के SDM का तबादला! रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राकेश वर्मा संभालेंगे कमान”

“रायगढ़ जिले में प्रशासनिक भूचाल! लैलूंगा समेत चार एसडीएम बदले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी”

रायगढ़ कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लैलूंगा समेत चार एसडीएम का तबादला

रायगढ़, 08 जुलाई 2026। रायगढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर कार्यालय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी के जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर अस्थायी पदस्थ होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

नए आदेश के तहत भरत कौशिक, जो अब तक लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थे, उन्हें धरमजयगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं जिला कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ  राकेश कुमार वर्मा को लैलूंगा का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ से खरसिया तथा  प्रवीण तिवारी को खरसिया से घरघोड़ा का एसडीएम बनाया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से तथा न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

लैलूंगा में अब नए एसडीएम के रूप में राकेश कुमार वर्मा की पदस्थापना के बाद प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा…

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा… रायगढ़। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों में किस कदर तानाशाही और मनमानी व्याप्त है, इसका एक बेहद गंभीर मामला लैलूंगा तहसील से सामने आया है। प्रशिक्षण […]

🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार….🚨 *शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में...

🚨 "ऑपरेशन क्लीन हंट" की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार....🚨 *शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में...

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! सरकारी उद्यान रोपणी कुंजारा में मचा कोहराम, 18 जगह फेंसिंग तोड़ी, पौधे-गमले चकनाचूर….

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! सरकारी उद्यान रोपणी कुंजारा में मचा कोहराम, 18 जगह फेंसिंग तोड़ी, पौधे-गमले चकनाचूर.... 12 जंगली हाथियों के दल ने शाम...

ग्राम पंचायत मोहनपुर में ग्राम सभा सम्पन्न, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा…

ग्राम पंचायत मोहनपुर में ग्राम सभा सम्पन्न, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा....लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर में ग्राम...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest