Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल श्री रमेन डेका….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल श्री रमेन डेका….



*राज्यपाल श्री डेका ने रायगढ़ में विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों की ली बैठक*

रायगढ़, 17 सितम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों से विकास एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, परंपरागत एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, टी.बी.उन्मूलन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।
            राज्यपाल श्री डेका ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि जिले में टीबी टास्कफोर्स का गठन कर टीबी उन्मूलन के लिए कार्य किया जा रहा है। टीबी मित्र के तहत मरीजों की पहचान कर उनके उपचार का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है साथ ही अतिरिक्त पोषण आहार भी दिया जा रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करने एवं इसके इलाज को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही रेडक्रॉस के चुनाव कराने के निर्देश दिए।
            राज्यपाल श्री डेका ने वृक्षारोपण को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसे जीवित रखने को लेकर समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पौधरोपण के लिए जल्दी विकसित होने वाली पौधों की प्रजातियों के चयन की बात कही। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि जिले में विभागीय समन्वय से वृहद पौधरोपण किया गया है, जिसमें ब्लॉक प्लांटेशन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। जिले में विशेष रूप से पीपल फॉर प्यूपील अभियान चलाया जा रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने परंपरागत कृषि एवं जैविक खेती प्रोत्साहन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा देने किसानों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री डेका ने जिले के सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि जिले में शैल चित्रों के बहुत से स्थल हैं इसके रखरखाव को लेकर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़ी जानकारियां डिजिटल रूप से भी संग्रहित करने के निर्देश दिए।
            राज्यपाल श्री डेका ने बैठक में कहा कि ड्रग्स एवं नशे के कारण युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं इसके रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले में समुदायिक पुलिसिंग एवं जागरूकता अभियान के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ फॉरवर्ड और बैकवर्ड सोर्स पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बताया कि सड़क सुरक्षा और हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर भी जन जागरूकता के लिए साइबर सुबह अभियान चलाया जा रहा है।
           राज्यपाल श्री डेका ने जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सहकारी गतिविधि बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि अंचल में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाते हुए मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए पीएम जनमन योजना के माध्यम से विकास मूलक कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा और मानवीय मूल्यों के साथ निर्वहन करने तथा बेहतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
              बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील…

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील...         *20 जुलाई 2025,...

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश

🔸 *साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश*🔸 *15 अगस्त...

बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, जून तक पूरा करने कलेक्टर ने तय की समय-सीमा

बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, जून तक पूरा करने कलेक्टर ने तय की समय-सीमा*अक्टूबर से पहले पूरी होगी डीपीआर से टेंडर तक...

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित….

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित.... *कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest