Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा पुलिस ने गुम बालिका को ढूंढ कर बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



🚨 लैलूंगा पुलिस ने गुम बालिका को ढूंढ कर बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार*

🚨 *”अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई त्वरित कार्रवाई*

🚨 *गुम नाबालिग बालिका दस्तयाब, भगा ले जाने वाला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार*

🚨 *नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो में भेजा जेल*

     *18 अगस्त, रायगढ़* । महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर चलाये जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसे भगा ले जाने वाले *आरोपी निखिल मांझी उम्र 24 वर्ष* को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

     मामले में 12 अगस्त 2026 को बालिका की महिला परिजन द्वारा थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 09 अगस्त 2026 की रात बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा गांव, आसपास के ग्रामों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

       गुम बालिका की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल बालिका के माता-पिता एवं सहेलियों से पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही युवक निखिल मांझी से बालिका की बातचीत होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने संदेही की पतासाजी शुरू की, जो घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके पास से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

        बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन पर उसने आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी । बालिका के कथन, मेडिकल उपरांत प्रकरण में धारा 69 BNS तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई । बालिका को  उसके सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी निखिल मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

      *“अभियान संवेदना के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। गुम बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी हमारी प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में डिलीवरी एजेंटों के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना, FIR दर्ज…

लैलूंगा में डिलीवरी एजेंटों के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना, FIR दर्ज… रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रा नगर में दो...

टीएस सिंहदेव का लैलूंगा दौरा: ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

टीएस सिंहदेव का लैलूंगा दौरा: ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक,...

सुबरा पुलिया के पास बुलेट सवार युवक गिरा, 112 बंद—थाना प्रभारी ने खुद भेजी टीम!

लैलूंगा। सुबरा पुलिया के पास शुक्रवार की शाम एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में अन्यत्रित होकर अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आस-पास...

लैलूंगा के आमपाली में शिक्षा पर लटका ताला – जर्जर माध्यमिक शाला में विभाग मौन, बच्चों का भविष्य अधर में!

लैलूंगा के आमपाली में शिक्षा पर लटका ताला – जर्जर माध्यमिक शाला में विभाग मौन, बच्चों का भविष्य अधर में! लैलूंगा/आमपाली – लैलूंगा विकासखंड...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest