छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल ..
VBG RAM-G में सर्वाधिक मानव दिवस सृजन
उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित
घरघोड़ा। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VBG RAM-G के तहत 1 जुलाई 2026 से लागू क्रियान्वयन योजना में जनपद पंचायत घरघोड़ा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले का छोटा ब्लॉक होने के बावजूद घरघोड़ा में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित किए गए। इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
VBG RAM-G योजना के अंतर्गत 1 जुलाई 2026 से ₹300 प्रतिदिन मजदूरी दर के साथ 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का लाभ ग्रामीण परिवारों को मिल रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है।
घरघोड़ा जनपद द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन की दिशा में किए गए कार्यों को सराहनीय माना गया है। इस उपलब्धि से घरघोड़ा ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।
छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल ..
VBG RAM-G में सर्वाधिक मानव दिवस सृजन
उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित
RELATED ARTICLES

