Tuesday, August 4, 2026

● सेवा सम्मान: सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल का किया गया सम्मान….

● सेवा सम्मान: सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल का किया गया सम्मान….



    *30 सितंबर, रायगढ़* । जिला पुलिस बल में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत श्री हेमसागर पटेल आज 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में “सेवा सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने श्री हेमसागर पटेल को शॉल, श्रीफल और पेंशन आदेश भेंट कर सम्मानित किया गया।
        रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने बताया कि श्री हेमसागर पटेल ने वर्ष 1986 में आरक्षक के रूप में पुलिस बल में कदम रखा और अपने कार्यकाल के दौरान कई पदोन्नतियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं और अंतिम पद सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवा पूरी की और थाना कोतरारोड़ से सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।
            श्री पटेल अपनी पत्नि श्रीमती छाया पटेल व अन्य परिजनों के साथ रायगढ़ के बोईरदादर चक्रधरनगर क्षेत्र में निवासरत हैं। उनके पुत्र गोपेश पटेल कृषि में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी पुत्री श्रीमती प्रियंका पटेल गृहिणी हैं।
      कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा, “श्री हेमसागर पटेल ने पुलिस विभाग में अनुकरणीय सेवा दी है, उनके अनुभव से विभाग को आगे भी मार्गदर्शन मिलेगा।” उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी पेंशन, ग्रेचुएटी आदि राशि सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी की जाए। 
      कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे, श्री आकाश मरकाम, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, आर.आई अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सीताराम ध्रुव, स्टेनो अशोक देवांगन, मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर समेत सभी ने श्री हेमसागर पटेल को पुष्प गुच्छ और मालाएं भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
       श्री हेमसागर पटेल ने अपने विदाई संदेश में पुलिस बल की चुनौतियों और विभाग में स्टाफ की कमी को रेखांकित किया, साथ ही अपनी सेवाओं के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

🚨 इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई….

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥  *रायगढ़ पुलिस* 💥🚨 *इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर...

ऑपरेशन आघात” में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत...

🚨 *"ऑपरेशन आघात" में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार...

युवक से मोबाइल और नकदी लूटी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

●  युवक से मोबाइल और नकदी लूटी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर       *09 सितंबर, रायगढ़* । ...

शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश…

शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश... *विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर जिले भर...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest