Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा पुनः शुरू हुई…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा पुनः शुरू हुई…



लैलूंगा- आदिवासी बाहुल्य विकासखंड लैलूंगा के दूरस्थ अंचल में रहने वाले गर्भवती महिलाओं के लिये स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी राहत मिली है। जिसके तहत कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) मशीन से 14 गर्भवती माताओं का निःशुल्क परीक्षण किया गया।सोनोग्राफ़ी जिला मुख्यालय में पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ उषा रानी ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब वहां की महिलाओ को जिला मुख्यालय रायगढ़ की लंबी दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी, और गर्भवती महिलाओं को शारीरिक रूप से आराम मिलने के साथ समय की बचत एवं आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। सीएचसी लैलूंगा में हाई रिस्क वाली (उच्च जोखिम वाली महिलाओं का समय रहते अपने प्रसव की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पौष्टिक आहार, नियमित दवाईयां आराम करने की सलाह दी जाती है। इसके लिये डॉ. उषा रानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ को प्रत्येक माह के 24 तारीख को निर्देशित किया गया है जिससे लैलूंगा क्षेत्र में गर्भवती माताओं को इसका लाभ प्राप्त हो सकें। आज गर्भवती महिला टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर में कुल 84 महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें से  14 महिलाओं का सोनोग्राफी किया गया है। सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से लैलूंगा के दूरस्थ अंचलों के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विदित हो कि जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र कुमार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने लिखित में आवेदन कर बताया कि  सोनोग्राफ़ी मशीन के होने के बावजूद सोनोग्राफ़ी विशेषज्ञ के नही होने से गर्भवती आदिवासी माताओं बहनों को रायगढ़ जाना पड़ता है। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर सीएचएमओ ने डॉ कुंती चौधरी को हर माह की 24 तारीख को लैलूंगा में सोनोग्राफी के लिए पदस्थ किया। लेकिन विगत 3 कैम्प में एक ही कैम्प लगा। सुविधा नही मिलने से मरीजो व आमजन की नाराजगी की जानकारी पर कलेक्टर ने पुनः सीएचएमओ को निर्देश दिया जिससे डॉ उषा रानी ने 24 अक्टूबर को गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जंगली क्षेत्र मुसकट्टी में नेटवर्क ना होने पर बढ़ी अनेक समस्या ग्रामीण परेशान

पत्रकार :- रोहित कुमार चौहान जंगली क्षेत्र मुसकट्टी में नेटवर्क ना होने पर बढ़ी अनेक समस्या ग्रामीण परेशान आज हम बात करेंगे रायगढ़ जिला...

शासकीय सन्त गहिरा गुरुजी महाविद्यालय (कुंजारा) लैलूँगा में  बोधराम प्रधान ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण किया…

शासकीय सन्त गहिरा गुरुजी महाविद्यालय (कुंजारा) लैलूँगा में  बोधराम प्रधान ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण किया... ,*विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये...

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार…

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार... कुंजारा – गुरुकुल DAV पब्लिक स्कूल कुंजारा...

पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए

*दिनांक : 08 फरवरी 2026*➡️ पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए* ➡️ *आरोपियों के कब्जे से 08...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest