Sunday, August 2, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझाया….

घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझाया….



*चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹80,000 मूल्य का तांबा तार बरामद*

      *26 अक्टूबर, रायगढ़*। दिनांक 25.10.2024 को प्रार्थी अजय निकुंज, निवासी साडा कॉलोनी कोरबा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राम बरकसपाली रेलवे लाइन के पोल नंबर 40/2, 41/7 से लगभग 100 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹35,000) चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 304/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

      माल  मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदिग्ध नोहर सिंह, निवासी कोगनारा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी देवनाथ राठिया के साथ मिलकर बरकसपाली रेलवे लाइन से तांबा तार काटकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने बांस और लोहे की आरी का उपयोग कर तांबा तार के टुकड़े किए थे। नोहर सिंह के मेमोरंडम पर 30 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹25,000) और चोरी में प्रयुक्त आरी पत्ती बरामद की गई।

    प्रकरण में दो आरोपियों के होने से धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने देवनाथ राठिया की तलाश कर उसे हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने नोहर सिंह के साथ मिलकर तांबा तार को काटा और आपस में बांट लिया। देवनाथ राठिया से 69 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹55,000) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जब्त कर लिया गया है।

   गिरफ्तार आरोपी देवनाथ राठिया पहले भी चोरी के अपराध (अपराध क्र. 433/22 धारा 379, 34 भादवि) में संलिप्त रह चुका है। दोनों आरोपियों को आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* –
(1) नोहर सिंह पिता लाला राम उम्र 35 वर्ष सा. केराकछार, थाना करतला जिला कोरबा हामु कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.
(2) देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 36 वर्ष सा. कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.

    माल और मुल्जिम की पतासाजी में सहायक उप-निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत और सुमित उरांव की अहम भूमिका रही।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं, इससे कई लोग पानी की कमी से प्रभावित हैँ!

आज की ताज़ा खबर: "लैलूंगा, भरतपुर नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों सहित...

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्यसोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्यसोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत संचालित सोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा...

छर्राटांगर स्कूल से गगन सिंह का MBBS में चयन सांसद राधेश्याम ने दी शुभकामनायें, कहा अन्य के लिए प्रेरणा….

छर्राटांगर स्कूल से गगन सिंह का MBBS में चयन सांसद राधेश्याम ने दी शुभकामनायें, कहा अन्य के लिए प्रेरणा.... घरघोड़ा  - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी...

नदी किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश,हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नदी किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश,हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिसघरघोड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest