Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● *हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर…



      *12 नवंबर, रायगढ़* । पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत को आज कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 अक्टूबर 2024 को मारपीट की घटना हुई थी, थाना कोतरारोड़ में नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी इसरार खान ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराया,  इसरार ने बताया कि रियाज पर हुए हमले की सूचना उसके दोस्त कैलाश ने दी थी, जिसने सुबह 5 बजे फोन कर बताया कि घायल रियाज को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर इसरार और उसकी मां ने देखा कि रियाज को सिर, कान, और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं, और उसका इलाज जिंदल अस्पताल पतरापाली में जारी है।

          जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को देर रात 2:30 बजे के करीब जब रियाज अपने दोस्त प्रकाश जाते और कुणाल पटेल के साथ रायगढ़ से लौट रहा था, तब सरायपाली ओवर ब्रिज के पास कोसमपाली निवासी समीर उर्फ राजा चौहान, बंटी चौहान और गोलू चौहान ने उन पर पुरानी रंजिश के कारण हमला कर दिया। आरोपियों ने रियाज और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडों व मुक्कों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

        पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 347/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया। चिकित्सकों ने रियाज की चोटों को गंभीर बताया है। जांच में आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज किए गए, जिसमें पहले समीर उर्फ राजा चौहान (22) और जयकिशन उर्फ बंटी चौहान (19) को कोसमपाली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया था। 

         मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत (22) को आज पुलिस ने कोतरा रोड स्थित सोनिया नगर वार्ड 40 में छापा मारकर हिरासत में लिया। पूछताछ में गोलू ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● “ऑपरेशन मुस्कान” में कोतवाली पुलिस की सफलता: नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी…

● "ऑपरेशन मुस्कान" में कोतवाली पुलिस की सफलता: नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी...    *29 सितंबर, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने "ऑपरेशन...

छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग उठी राष्ट्रीय अधिवेशन बिलासपुर में होगा….

छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग उठी राष्ट्रीय अधिवेशन बिलासपुर में होगा.... अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में निर्णय सितंबर...

रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति पुलिस ने लौटाई

🔸 *रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति पुलिस ने लौटाई*🔸 *रायगढ़ साइबर पुलिस का...

धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त…

धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त...*रायगढ़, 23 अगस्त 2026 /* कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest