Monday, August 3, 2026

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध धान जप्ती की हुई कार्यवाह…

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध धान जप्ती की हुई कार्यवाह… धान जप्त25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध धान जप्ती की हुई कार्यवाह…



*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर धान परिवहन, भण्डारण, कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

रायगढ़, 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्यवाही जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण के दौरान जिले में अब तक 25 प्रकरण में 1736.40 क्विंटल धान जप्त करते हुए मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
          इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा तहसील तमनार के ग्राम कसडोल में युधिष्ठिर साहू के मकान सह दुकान से 688 बोरी मोटा पुराना धान वजन 267.20 क्विंटल जब्त किया गया। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार तमनार, मंडी उप निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक तमनार के द्वारा संयुक्त रूप से मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने सीमावर्ती इलाकों में 14 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए निगरानी दल तैनात है। 
           जिले में संयुक्त दल द्वारा अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी मेंं पुसौर के छिछोरउमरिया में अवैध रूप से 127 बोरी 50.80 क्विंटल धान भण्डारित पाया गया। इसी तरह रायगढ़ के इंदिरा विहार रोड में अवैध रूप से 288 बोरी 115.20 क्विंटल , रायगढ़ के ग्राम-तिलगा में 40 बोरी 16  क्विंटल , लैलूंगा के झगरपुर में 180 बोरी 72  क्विंटल  एवं 100 बोरी 40 क्ंिवटल, लैलूंगा के रतनपुर में 150 बोरी 60  क्विंटल , लैलूंगा के अटल चौक मुड़ापारा में 20 बोरी 8  क्विंटल  धान, लैलूंगा के लमडांड में 150 बोरी 60  क्विंटल  एवं 36 बोरी 14.40  क्विंटल, लैलूंगा रोड घरघोड़ा में 150 बोरी 60  क्विंटल , खरसिया के जोबी में 40 बोरी 16  क्विंटल, खरसिया के ऐडुपुल चौक देहजरी में 25 बोरी 10  क्विंटल, खरसिया के डोमनारा में 200 बोरी 80  क्विंटल, खरसिया के कुर्रूभांठा में 50 बोरी 20  क्विंटल, घरघोड़ा के कुडुमकेला में 275 बोरी 110  क्विंटल, घरघोड़ा के फगुरम में 40 बोरी 16  क्विंटल , तमनार के पडिग़ांव में 296 बोरी 118.40  क्विंटल, तमनार के धौराभांठा में 430 बोरी 172  क्विंटल एवं 150 बोरी 60  क्विंटल , धरमजयगढ़ के विजयनगर में 155 बोरी 62  क्विंटल , धरमजयगढ़ के कापू में 62 बोरी 24.80  क्विंटल एवं 452 बोरी 180.80  क्विंटल , धरमजयगढ़ के खम्हार मेें 125 बोरी 50  क्विंटल  तथा ग्राम-पलगड़ा चौक में सक्ती से आ रहे 132 बोरी 52.80  क्विंटल  अवैध धान की जप्ती की गई है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, देशी, अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार….

●  भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, देशी, अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार.... ●  *भूपदेवपुर पुलिस और...

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण…

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण...*प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने किया सर्वर रूम एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण**कार्य प्रगति की...

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

डीएमएफ से सजेगी सड़कें, दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत…

डीएमएफ से सजेगी सड़कें, दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत... *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से उत्खनन प्रभावित क्षेत्रों में ‘संपर्क क्रांति...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest