Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

बड़ी खबर : पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

बड़ी खबर : पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार….

प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु श्री मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी (विशेष जांच दल)
🔸फारेंसिक टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है विवेचना ।
🔸ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है ।
🔸सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है, अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
🔸प्रकरण की विवेचना के उपरान्त त्वरित अभियोजन की कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी ।





⭕जिला बीजापुर के पत्रकार साथी श्री मुकेश चंद्रकार,के 01 जनवरी की रात के लगभग 08.30 बजे से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाना कोतवाली बीजापुर में दिनांक 02/01/2025 के रात्रि 07.30 बजे सूचना दी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली बीजापुर में गुम इंसान क्रमांक 01/2025 दर्ज कर जांच में लिया गया।

⭕पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार पिता स्व0 चेन्ना चंद्रकार उम्र 32 वर्ष निवासी बासागुड़ा हाल पुजारीपारा बीजापुर के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की 03 टीम का गठन गुम इंसान पतासाजी हेतु की गई।

⭕जांच के दौरान श्री मुकेश चंद्रकार के रिश्तेदार, मीडिया साथियों से मुकेश चन्द्रकार के गुम होने के सबंध में पूछताछ किया गया, साथ ही पूछताछ पर संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये। मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर दिनांक 02/01/2025 के रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया।

⭕तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई ।

⭕दिनांक 03/01/2025 को श्री मुकेश चन्द्रकार के सकुशल पतासाजी के हरसंभव प्रयास किये गये, अनहोनी के आशंका को भापते हुऐ सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टीक टैंक को देखकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुऐ दोपहर लगभग 02:30 बजे तहसीलदार एवं एफएसएल टीम की मौजुदगी में नये फ्लोरिंग स्थान को जेसीबी की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया।

⭕सेप्टीक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से 01 पुरूष का शव दिखा जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त गुम इंसान पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई।

⭕फॉरेंसिक टीम द्वारा शव पंचनाम के दौरान प्रथम दृष्टया से पाया गया मृतक की सिर, पीठ, पेट एवं सीने में कठोर एवं ठोस हथियार से वार कर किया गया था । शव पंचनामा के पश्चात दिनांक 04/01/2025 को पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई ।

⭕प्रकरण में थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 01/2025, बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

⭕इस दौरान दिनांक 03/01/2025 को घटना के संदेही को पकड़ने हेतु गठित 01 टीम को रायपुर के लिए भेजा गया। घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया एवं घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया ।

⭕घटना के आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार से पूछताछ की जा रही है एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है।

⭕घटना के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी की जा रही है ।

⭕अभी तक की पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि पत्रकार स्व0 मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे तथा पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में बातचीत होते रहती थी । घटना दिनांक 01/01/2025 की रात को लगभग 08:00 बजे मृतक स्व0मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई । तत्पश्चात मृतक स्व0 मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचे तथा रात्रि भोजन करने लगे । इसी दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा मृतक स्व0 मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे कामधाम में सहयोग की बजाय बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई । इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित उनके सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया । दोनो आरोपियों के द्वारा किये गये हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । मृत्यु के पश्चात उसके शव को ठीकाने लगाने के उद्देश्य से शरीर को पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया ।

⭕तत्पश्चात आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार जो जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजुद थे, उनसे संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुए । इस दौरान दिनेश चन्द्रकार द्वारा तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचे । रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई तथा घटना के सबंधित साक्ष्यों को मिटाने हेतु साजिश रचा गया ।

⭕आरोपी रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाईल को ठीकाने लगाने के लिए अलग-अलग जगह गये । उसके बाद रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टीक टेंक को प्लास्टर करने हेतु बताकर अपने बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गया । तत्पश्चात रितेश चन्द्रकार द्वारा दिनांक 02/01/2025 के शाम को रायपुर से नई दिल्ली के लिए चले गये ।

⭕ दिनांक 02/01/2025 के सुबह दिनेश चन्द्रकार द्वारा चट्टान पारा स्थित सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में स्थित घटनास्थल में सेप्टीक टेंक (जहां पर मृतक मुकेश चन्द्रकार के शव को हत्या के पश्चात छुपाया गया) की सिमेंट फ्लोरिंग नये सिरे से की ।
⭕प्रकरण में अब तक कुल तीन आरेपी 1. रितेश चन्द्रकार, 2. दिनेश चन्द्रकार एवं 3. महेन्द्र रामटेके को पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जाकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है ।

⭕ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, द्वारा पत्रकार साथी स्व0 मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 की अग्रिम विवेचना हेतु श्री मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया है ।

⭕ प्रकरण के फरार आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गिरफ्तारी हेतु पृथक –पृथक से 04 पुलिस टीम उनकी संभावित Locations पर घेराबंदी की जा रही है ।
⭕ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुंदरराज पी0 द्वारा बताया गया कि- पत्रकार साथी स्व0 मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी बख्शा नही जायेगा । जांच हेतु गठित SIT टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर जल्द से जल्द न्यायालय में अभियोजन हेतु चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी ।
⭕ उल्लेखनीय है कि ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है । विगत 04 घंटे में सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है, अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है । साथ साथ ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई Construction Yard को भी ध्वस्त किया गया ।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं, इससे कई लोग पानी की कमी से प्रभावित हैँ!

आज की ताज़ा खबर: "लैलूंगा, भरतपुर नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों सहित...

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, कहा- जल्द करेंगे लागू…

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, कहा- जल्द करेंगे लागू… *छत्तीसगढ़* में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एक बार फिर चर्चा...

आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालन

पत्रकार रोहित चौहान /तेज साहू आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालनलैलूंगा विकासखंड के नारायणपुर, केरामुडा मिनकोपारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र...

3 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

● 3 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार...    *25 अगस्त, रायगढ़*।   आज कोतरारोड़ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest