Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार…



           *रायगढ़, 24 जनवरी 2025* ।  रायगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में मधुबनपारा दुर्गा मंदिर के पीछे आकाश उरांव के घर पर कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर 28 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में संग्रहित कर रहा है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
          पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आकाश उरांव से पूछताछ की, जिसमें उसने अवैध महुआ शराब छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। टीम ने प्लास्टिक बाल्टी और बोतलों में रखी 28 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5600 है, के साथ ₹100 नकद राशि भी बरामद की। यह पूरी जब्ती प्रक्रिया गवाहों की मौजूदगी में की गई।
      आरोपी की पहचान आकाश उरांव (32), पिता बरतराम उरांव, निवासी मधुबनपारा दुर्गा मंदिर के पीछे, रायगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
          इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की भूमिका अहम रही। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर….

●  पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर.... ●  *ऑपरेशन मुस्कान की सफलता पर चर्चा, केन्द्रीय गृहमंत्री से...

अवैध शराब रखने और बेचने के मामले में ढाबा मालिक गिरफ्तार, 52 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त….

● अवैध शराब रखने और बेचने के मामले में ढाबा मालिक गिरफ्तार, 52 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त....       *17 सितंबर, रायगढ़*। कल दिनांक 16...

●  *डायल 112 टीम की समीक्षा बैठक, डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने त्वरित रिस्पांस और संवेदनशील व्यवहार के दिए निर्देश*

आज दिनांक 8 नवंबर 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में उप पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी डायल 112) श्री सुशांतो बनर्जी एवं प्रभारी...

धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त…

धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त...*रायगढ़, 23 अगस्त 2026 /* कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest