Sunday, August 2, 2026

जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार….

● जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार….



        *रायगढ़, 29 जनवरी*।  थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग पतरापाली के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां स्टाईगर गोटी से जुए का संचालन कर रहे हैं, जिसके आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
          थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक कुसुम केवर्त और आरक्षक चंद्रेश पांडे व घनश्याम सिदार की टीम पेट्रोलिंग के दौरान जब मौके पर पहुंची, तो तीन लोग जुआ खेलाते पाए गए। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सोनवानी (34) निवासी मौधापारा, विक्की उर्फ विकास भारती (35) निवासी सांगी तराई, और बन्टी उर्फ मो. अजीज (40) निवासी प्रगतिनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से छह नग स्टाईगर गोटी और 1,620 रुपये नकद बरामद किए।
          पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि क्षेत्र में जुए और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

खेत जोत रहे ट्रेक्टर में दबकर ड्राइवर कि मौके पर हुई मौत….

खेत जोत रहे ट्रेक्टर में दबकर ड्राइवर कि मौके पर हुई मौत.... घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है...

*“हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” कार्यक्रम के तहत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां….

● *“हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” कार्यक्रम के तहत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां.... ● *पुलिस और समाजिक संगठनों...

लूट और चेन स्नैचिंग पर रायगढ़ पुलिस का लाइव एक्शन, तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई मॉक ड्रिल, वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय रूप से...

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥🚨 *लूट और चेन स्नैचिंग पर रायगढ़ पुलिस का लाइव एक्शन, तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई मॉक...

🐘“हाथी दिवस” के सांथ सांथ वनविभाग के अधिकारीयों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया का बिगुल – फॉरेस्ट टीम और ग्रामीणों की ऐतिहासिक एकजुटता!...

🐘“हाथी दिवस” के सांथ सांथ वनविभाग के अधिकारीयों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया का बिगुल – फॉरेस्ट टीम और ग्रामीणों की ऐतिहासिक एकजुटता!...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest