Sunday, August 2, 2026

जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में खेली रंगों की होली, जनता में दिखा उत्साह…

जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में खेली रंगों की होली, जनता में दिखा उत्साह…



लैलूंगा।जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (सुखन) ने अपने बीडीसी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय जनता के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। रंगों और गुलाल की फुहारों के बीच मनोज अग्रवाल ने लोगों के साथ हंसी-खुशी के माहौल में होली खेली, जिससे क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

होली पर्व पर अपने जननेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और मनोज अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें और एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

जनता के बीच पहुंचे मनोज अग्रवाल के साथ स्थानीय युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। पूरे क्षेत्र में होली का उल्लास छाया रहा और जनपद उपाध्यक्ष की उपस्थिति ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अब कमान संभालेंगे उज्ज्वल पाण्डेयसिस्टम में मचेगा भूचाल…

लैलूंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अब कमान संभालेंगे उज्ज्वल पाण्डेयसिस्टम में मचेगा भूचाल... लैलूंगा। प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जिसने...

भाजपा मंडल लैलूंगा का हुआ विस्तारउमेश अग्रवाल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओ में हर्षपूनम कौशिक एवं नरेश निषाद को महामंत्री का दायित्व

भाजपा मंडल लैलूंगा का हुआ विस्तारउमेश अग्रवाल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओ में हर्षपूनम कौशिक एवं नरेश निषाद को महामंत्री का दायित्व लैलूंगा- भारतीय जनता...

लैलूंगा ब्रेकिंग: झरन डेम के पास हरियाणा की ट्रक पलटी, बाल-बाल बचा चालक – लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

लैलूंगा ब्रेकिंग: झरन डेम के पास हरियाणा की ट्रक पलटी, बाल-बाल बचा चालक – लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा... लैलूंगा।रविवार शाम  लैलूंगा के...

लैलूंगा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने पकड़ा पिकअप, मंडी अधिनियम के तहत जब्ती….

लैलूंगा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने पकड़ा पिकअप, मंडी अधिनियम के तहत जब्ती.... लैलूंगा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest