Tuesday, August 4, 2026

नगाड़ा बजाकर सचिवों ने जताया विरोध, लैलूंगा में जनपद स्तर पर सरकार को किया जागरूक….

नगाड़ा बजाकर सचिवों ने जताया विरोध, लैलूंगा में जनपद स्तर पर सरकार को किया जागरूक….



लैलूंगा, छत्तीसगढ़। राज्य भर में चल रहे सचिवों के हड़ताल ने सोमवार को एक अनोखा रूप ले लिया जब लैलूंगा जनपद के सचिवों ने नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जनपद पंचायत कार्यालय के सामने आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सचिव शामिल हुए और सरकार को जगाने के प्रतीकस्वरूप नगाड़े की थाप पर नारेबाजी की।

सचिवों का कहना है कि वे लंबे समय से नियमितीकरण, वेतन विसंगति और सेवा शर्तों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के विरोध में ही उन्होंने नगाड़ा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। सचिव संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस प्रदर्शन में शामिल सचिवों ने बताया कि पंचायत स्तर पर उनके कंधों पर अनेक जिम्मेदारियाँ हैं, लेकिन बदले में उन्हें स्थायित्व और सम्मानजनक वेतन नहीं मिलता। कई सचिव वर्षों से कार्यरत हैं, फिर भी वे अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सचिवों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जनपद कार्यालय के समक्ष हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और शासन-प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंघानिया को बीजेपी का टिकट, जनता का अपार समर्थन…

लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंघानिया को बीजेपी का टिकट, जनता का अपार समर्थन... लैलूंगा: नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी...

चोरों का दुस्साहस चरम पर: लैलूंगा जतरा के बाद अब झरन पंचायत के शासकीय राशन दुकान में बड़ी सेंधमारी, चावल-शकर-चना लेकर फरार…

चोरों का दुस्साहस चरम पर: लैलूंगा जतरा के बाद अब झरन पंचायत के शासकीय राशन दुकान में बड़ी सेंधमारी, चावल-शकर-चना लेकर फरार... लैलूंगा/ लैलूंगा क्षेत्र...

हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल….

● हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल.... ● *लैलूंगा पुलिस ने हत्या के अपराध...

लैलूंगा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला: HDFC खाताधारक के खाते से पल भर में उड़ गए 2 लाख 61 हजार, शहर में मचा...

लैलूंगा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला: HDFC खाताधारक के खाते से पल भर में उड़ गए 2 लाख 61 हजार, शहर में मचा...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest