Sunday, August 2, 2026

● संजय मार्केट से चोरी बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता….

● संजय मार्केट से चोरी बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता….



● *मुखबिर की सूचना पर केवड़ाबाड़ी बस स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी, बाइक चोरी की वारदात कबूली*

*14 मई, 2025* ।  बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल की टीम ने बीते माह संजय मार्केट से चोरी गई बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलराम साहू को केवड़ाबाड़ी बस स्टेशन के पास मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने 10 अप्रैल को संजय मार्केट से हीरो एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक CG13 W 1632 चोरी की थी। वह बाइक को लुक-छिपाकर खुद उपयोग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से बाइक जप्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि बाइक चोरी की इस घटना की रिपोर्ट 12 अप्रैल को जूटमिल थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर, दर्रीमुड़ा निवासी महादेव साहू ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे सब्जी का काम करने संजय मार्केट आए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।
इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। मुखबिर से मिली सूचना पर संदेही बलराम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी बलराम साहू, पिता स्व. जगमोहन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा, काली मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 42, थाना जूटमिल, रायगढ़ के विरुद्ध पहले से भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक कमलेश यादव, मनोज पटनायक की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और पुरानी चोरी की घटनाओं की भी जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

फ़टाखा फोड़ने की उम्र में बारूद के ढेर में बचपन.. कार्यवाही न होने पर डायल 1930 से आई कॉल.. पढ़े पूरी खबर..

फ़टाखा फोड़ने की उम्र में बारूद के ढेर में बचपन.. कार्यवाही न होने पर डायल 1930 से आई कॉल.. पढ़े पूरी खबर..पटाखा मार्केट में...

🚨 ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन अंकुश” में एक के बाद फरार सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥*दिनांक : 19.05.2026*🚨 ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन अंकुश” में एक के...

कन्या शाला की छात्राओं को किया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित….व्यावसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर में 62 छात्राएं हुईं पारंगत

कन्या शाला की छात्राओं को किया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित....व्यावसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर में 62 छात्राएं हुईं पारंगत रायगढ़, 26 अप्रैल 2025/...

● नशीली कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएसी एक्ट में भेजा जेल….

● नशीली कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएसी एक्ट में भेजा जेल....      *रायगढ़, 25...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest