Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रा

लैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रा

लैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ नगर के थाना परिसर से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई श्री अग्रसेन चौक में समापन  हुआ। इस यात्रा मेंतहसीलदार शिवम पांडेय, थाना प्रभारी इगेश्वर यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पुष्पा खोलखो,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, उपाध्यक्ष कृष्ण जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, जनपद सदस्य लोकेश्वरी सिदार, मधुकर सिंघानिया,नटवर निंगानिया, भाजपा मंडल लैलूंगा अध्यक्ष मनोज सतपथी, उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, थबिरो यादव,दिनेश यादव,सुशीला  राठिया, महामंत्री पूनम कौशिक,पार्षद विनय गुप्ता, अमरजीत भगत,सतीश साहू,टोनी दादरी वाल,आशीष मित्तल,मुन्ना कौशिक,संभु सारथी,नूतन प्रधान,मंडल मुगडेगा अध्यक्ष संजय पटेल, महामंत्री सुखदेव सिदार,नकुलमोहन यादव,कृष्णा यादव, स्काउट गाइड के अध्यक्ष, सचिव कान्हू राम गुप्ता, नंदकिशोर सतपथी, स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत थाना परिसर निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए श्री अग्रसेन  चौक में सभा आयोजित हुई। सभा को जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, वरिष्ठ व सम्मानित नागरिक मधुकर सिंघानिया, तहसीलदार शिवम पांडे, थाना प्रभारी इगेश्वर यादव व मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुष्पा खोलखो ने भारतीय सेना के पराक्रम से आपरेशन सिंदूर की सफलता को राष्ट्र के लिए गौरान्वित पल बताया।कश्मीर के पहलगाम में हुई अमानवीय घटना जिसमे धर्म के आधार पर निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गयी जिससे पूरे भारत मे आतंकवादी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त था। आतंकवाद पर प्रहार से दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों पर भारत के सैनिकों के संयुक्त अभियान  ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया। उनके बाद बौखलाए पाकिस्तान के नापाक प्रतिकार को भी सेना ने बिना किसी के क्षति के निष्क्रिय कर दिया।  आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान को सबक सिखाया, भारतीय सेना के पराक्रम से समूचा राष्ट्र गौरान्वित हुआ है।  जिसमें जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का हिस्सा बने। वहीं बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।स्काउट गाइड के बच्चे स्काउट यूनिफार्म में तिरंगा हाथों में लिए राष्ट्र भावना से जोश में गगनभेदी नारे से नगर में राष्ट्रीयता का अद्भुत संचार होते देखा गया। सभा कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के सचिव कान्हूराम गुप्ता ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरारलैलूंगा । ग्राम पंचायत लमदाण्ड के आश्रित ग्राम अंकिरा में...

थबिरो यादव बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर….

थबिरो यादव बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर.... लैलूँगा/भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता...

लैलूँगा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न…होली त्योहार में हुडदंग करने वाले गुंडे बदमाशो की खैर नहीं… पढ़िए पूरी खबर

लैलूँगा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न :होली पर्व पर पुलिस चौकस, शांति और सौहार्द के लिए व्यापक तैयारियां हुडबाजियो की खैर नही         ...

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज*

🚨 *रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज*🚨 *ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest