Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा नहर के लाइनिंग कार्य में भारी भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा नहर के लाइनिंग कार्य में भारी भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे…



लैलूंगा /रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत जामबहर डेम से निकली 6 किलोमीटर लंबी नहर की लाइनिंग कार्य में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। यह कार्य शासन द्वारा सिंचाई सुविधा बेहतर करने और जल संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन जिस प्रकार से निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह पूरी योजना पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नहर के लाइनिंग कार्य में गुणवत्ता की घोर अनदेखी की जा रही है। सीमेंट और बालू का महज सतही लेप मिट्टी पर चढ़ा दिया गया है, जबकि निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार पक्की संरचना के लिए मजबूत बेस और ढांचा आवश्यक होता है। ऐसे में यह निर्माण कार्य आने वाले कुछ महीनों में ही बहकर नष्ट हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का 2 किलोमीटर लंबा कार्य राजकुमार मिश्रा, धरमजयगढ़ को टेंडर के माध्यम से आवंटित किया गया है, जिसे उन्होंने पेटी कांट्रेक्टर दया दास महंत को सौंप दिया है। दया दास महंत द्वारा किए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने कई बार सवाल उठाए, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर आया, न ही किसी जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया।

स्थानीय जनता का कहना है कि यह कार्य शासन और प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम घटिया तरीके से किया जा रहा है, पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। जिस प्रकार से जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, वह बेहद चिंताजनक और जनहित के खिलाफ है। जनता यह सवाल उठा रही है कि आखिर इस चुप्पी के पीछे क्या कारण है? क्या यह मिलीभगत का हिस्सा है?

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

यह पूरा मामला अब जनआक्रोश का रूप लेता जा रहा है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि तुरंत इस पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे, ताकि सरकारी योजनाओं की साख बनी रहे और जनता का विश्वास प्रशासन पर कायम रहे।



इनका कहना – मेरे पास इस्टीमेट की कोई कपि नही है न दिया है । जो sdo चौधरी द्वारा बताये अनुसार कार्य किया जा रहा है ।

दया दास महंत

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

BIG ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

BIG ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़! रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की...

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूनम पैंकरा पंचायत सचिव को किया समानित….

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूनम पैंकरा पंचायत सचिव को किया समानित.... रायगढ़/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज रायगढ़ जिले के समस्त ग्राम पंचायत...

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...

लैलूंगा तहसील में साहू समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन…

लैलूंगा तहसील में साहू समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन... लैलूंगा, 3 सितम्बर 2025।लैलूंगा तहसील के साहू समाज की आमसभा आज दिनांक 3...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest