Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

3 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● 3 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…


   *25 अगस्त, रायगढ़*।   आज कोतरारोड़ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी मालिक राम पटेल निवासी जोरापाली को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 3 साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए लुक छिपा रहा था।

*मामले की पृष्ठभूमि* :

     आवेदक तोषराम पटेल (उम्र 46 वर्ष) निवासी हीरापुर ने अपने ममरे भाई मालिक राम पटेल (उम्र 38 वर्ष) निवासी जोरापाली, थाना कोतरारोड़ के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी।   तोषराम ने बताया कि उसने अपनी पैशन प्रो मोटर सायकल (क्रमांक CG13 SA 1971) का बीमा कराने के लिए आरसी बुक की छायाप्रति मालिकराम को दिया था, मालिकराम ने छलपूर्वक तोषराम के बाइक नंबर का उपयोग एक चोरी की मोटर सायकल में नंबर प्लेट लगाकर किया । मालिक राम ने अपने परिचित इन्दर उरांव को अपनी मोटरसाइकिल चलाने दी थी, इसी मोटर सायकल से इन्दर उरांव नामक व्यक्ति ने 01.01.2021 को एक दुर्घटना की, जिसमें तोरण कुमार खडिया की मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपित इंदर उरांव पर अपराध पंजीबद्व किया, वाहन स्वामी मालिक राम पटेल ने वाहन के कागजात गुम हो जाना बताया था । कोतरारोड़ पुलिस ने इंदर उरांव और मालिकराम को एक्सीडेंट के अपराध में चालानी कार्यवाही की ।

        शिकायत जांच में पता चला कि मोटर सायकल पर लगी नंबर प्लेट गलत थी और मालिक राम ने धोखाधड़ी कर यह नंबर इस्तेमाल किया। शिकायत जांच में 27 अप्रैल 2022 को कोतरारोड़ थाने में मालिक राम पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2022 धारा 420, 417, 467, 468, 471, 414 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

*फरार आरोपी की गिरफ्तारी* :

     मामला दर्ज होते ही आरोपी मालिकराम पटेल फरार हो गया था। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। बीते दिनों सूचना मिली कि मालिक राम पटेल त्यौहार मनाने गांव आया है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

     आरोपी मालिक राम पटेल ने अपराध स्वीकार कर लिया है, और आज शाम उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जे. एक्का, आरक्षक चंद्रेश पांडे,  घनश्याम सिदार और प्रवीण राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त….

● ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त....        *रायगढ़, 08 फरवरी* । जूटमिल पुलिस ने...

रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी

रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल...

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन….

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन.... रायगढ़ क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठीया की...

खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम

*खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम**शत-प्रतिशत, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* रायगढ़, 29 सितम्बर 2026/...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest