Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

चोरों का दुस्साहस चरम पर: लैलूंगा जतरा के बाद अब झरन पंचायत के शासकीय राशन दुकान में बड़ी सेंधमारी, चावल-शकर-चना लेकर फरार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

चोरों का दुस्साहस चरम पर: लैलूंगा जतरा के बाद अब झरन पंचायत के शासकीय राशन दुकान में बड़ी सेंधमारी, चावल-शकर-चना लेकर फरार…




लैलूंगा/ लैलूंगा क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि अब शासकीय संस्थानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। बीती रात जहां जतरा शासकीय राशन दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम रही, वहीं उसी के कुछ घंटों बाद चोरों ने झरन शासकीय राशन दुकान में धावा बोलकर प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने झरन ग्राम पंचायत के शासकीय राशन दुकान के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां से भारी मात्रा में खाद्यान्न सामग्री पार कर दी। प्रारंभिक आकलन में सामने आया है कि चोरों ने छ बोरा चावल, दो बोरा शकर और दो बोरा चना लेकर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुकान में चोरी की घटना देर रात 2 से 4 बजे के बीच हुई बताई जा रही है। सुबह जब राशन दुकान संचालक दुकान खोलने पहुँचे तो पीछे का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य और पुलिस विभाग को दी गई।

चोरी की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चोरों को शासकीय राशन दुकानों की भली-भांति जानकारी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है।

स्थानीय जनता में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लैलूंगा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था बेहद लचर बनी हुई है। दो दिन में दो शासकीय दुकानों को निशाना बनाना यह साबित करता है कि चोरों को किसी सख्त कार्यवाही का डर नहीं रह गया है।

विपक्षी जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना को लेकर प्रशासन की निंदा की है। उनका कहना है कि यदि जतरा की घटना के बाद सख्ती बरती जाती, तो झरन की घटना को रोका जा सकता था।

लैलूंगा क्षेत्र की जनता और राशन वितरण संघ अब एकजुट होकर प्रशासन से मांग कर रही है कि इन चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए। साथ ही सभी शासकीय राशन दुकानों में CCTV कैमरा और अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने की भी माँग उठने लगी है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर क्या ठोस कदम उठाता है, या फिर चोरों के हौसले यूं ही बेलगाम होकर क्षेत्र को असुरक्षा की अंधेरी गर्त में ढकेलते रहेंगे।

बाइट – अगर प्रशासन जल्द कोई एक्सन नही लेंगे और चोरों को गिरफ्तार नही करेंगे तो संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी

अध्यक्ष  जितेंद सिंह ठाकुर राशन वितरण संघ लैलूंगा

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा विकासखंड के बैसकीमुडा के माध्यमिक शाला प्रधान पाठक एवं शिक्षा समिति के ऊपर ग्रामीणों ने लगाया आरोप….

लैलूंगा विकासखंड के बैसकीमुडा के माध्यमिक शाला प्रधान पाठक एवं शिक्षा समिति के ऊपर ग्रामीणों ने लगाया आरोप.... लैलूंगा, विगत महीने से लैलूंगा विकासखंड शिक्षा...

अतिथियों ने शिक्षक टीम को सराहा रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न……

अतिथियों ने शिक्षक टीम को सराहा रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न...... रात्रि कालीन समस्त कर्मचारी अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता मुख्य अतिथि  श्री रवि भगत ( भाजयुमो...

पहले रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अब अलोक गोयल बने ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्तालैलूंगा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

पहले रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अब अलोक गोयल बने ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्तालैलूंगा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल को मिली नई जिम्मेदारीलैलूंगा...

घटगांव में सहकारिता का महाब्लास्ट  — 515 PACS के साथ नवगठित समिति का धुआंधार शुभारंभ…

घटगांव में सहकारिता का महाब्लास्ट  — 515 PACS के साथ नवगठित समिति का धुआंधार शुभारंभ... लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम घटगांव में आज सहकारिता क्षेत्र का...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest