Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

थाना कापू, चौकी जोबी में कोटवार मीटिंग : चौकी प्रभारी जोबी ने मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को किया सम्मानित….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● थाना कापू, चौकी जोबी में कोटवार मीटिंग : चौकी प्रभारी जोबी ने मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को किया सम्मानित….



          *10 अगस्त 2025, रायगढ़*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में 10 अगस्त 2025 को थाना कापू एवं पुलिस चौकी जोबी में कोटवार मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कोटवारों को उनके दायित्वों का उचित निवर्हन के संबंध में निर्देश दिया गया । चौकी जोबी में साथ ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर चौकी प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने क्षेत्र के मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को उनके प्रेरणादायक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सेवा और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं और पुलिस ऐसे व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करती है।

          कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरकानारा की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी ममता साहू तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगोई की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी सोनिया पटेल को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राथमिक शाला टांडापारा के शिक्षक परमानंद उर्फ बबूलाल राठिया और प्राथमिक शाला गोरपार के शिक्षक जयसिंह राठिया को भी सम्मान प्रदान किया गया। ग्राम सुरक्षा और सूचना संप्रेषण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ग्राम कोटवार छोटे पंडरमुडा के मंगलदास महंत को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया।

             चौकी प्रभारी ने उपस्थित सभी को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने तथा अपने क्षेत्र में लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। इससे पहले, 9 अगस्त को थाना लैलूंगा में आयोजित ग्राम कोटवारों की बैठक में उन्हें नियमित रूप से थाना में उपस्थित होने, तथा गांव में होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस द्वारा इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देना और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी….*

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी....*रायगढ़। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले रायगढ़ जिले के...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण.... *मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा...

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ पालकों को किया गया सम्मानित…

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ पालकों को किया गया सम्मानित... *संकुल छपोरा के सभी शालाओं...

“छत्तीसगढ़ को अफीम का कटोरा बना रही है भाजपा सरकार” – दीपक बैजमिशन गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे पीसीसी चीफ़

लैलूंगा। मिशन गांव बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झगरपुर...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest