Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

लैलूंगा, 10 अगस्त — विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज इकाई लैलूंगा के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ स्टेडियम लैलूंगा ऐतिहासिक जनसमूह का साक्षी बना। सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रकृति माता की आराधना और संविधान शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सशक्त रैली की शुरुआत हुई।

लैलूंगा के कोने-कोने और दूरस्थ गांवों से उमड़े करीब 3000 आदिवासी बंधु—हाथों में , झंडे, और नारों के साथ—जल, जंगल, ज़मीन, संस्कृति और अधिकार की रक्षा का संकल्प लेते हुए नगर भ्रमण पर निकले। पूरे कस्बे में “हमारा हक – हमारा संघर्ष” और “जल-जंगल-ज़मीन हमारा है” जैसे नारे गूंजते रहे।

मंच से गरजा नेतृत्व

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य निर्मल कुजूर, समाजसेवी राजेश मरकाम, रुपनारायण एक्का, सुनील खलखो, अनत राम पैंकरा, लाला राम भाई और अमीलाल देल्की ने बारी-बारी से जोशीले संबोधन दिए।

पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया और निर्मल कुजूर ने वर्तमान शासन व्यवस्था पर सीधा हमला बोलते हुए कहा—“सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों की कठपुतली बन चुकी है, जो आदिवासियों को उनके पुश्तैनी जल, जंगल और ज़मीन से बेदखल करने पर आमादा है।”
उन्होंने जनता को चेतावनी दी—“अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरना ही अब एकमात्र रास्ता है।”

संघर्ष और संगठन का संदेश

राजेश मरकाम और रुपनारायण एक्का ने जोर देकर कहा कि—
“संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार, और संस्कृति की रक्षा की जिम्मेदारी खुद समाज को उठानी होगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि एक चेतावनी है—संगठित रहो, संघर्ष करो और अपनी विरासत बचाओ।

संस्कृति की झलक, संघर्ष की हुंकार

कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया, वहीं हर गीत में संघर्ष और एकता का संदेश गूंजता रहा।
अजजा शासकीय सेवक संघ ने पूरे आयोजन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

10 अगस्त का यह दिन लैलूंगा के इतिहास में दर्ज हो गया—जहां आदिवासी समाज ने सत्ता, पूंजी और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर हुंकार भरी और आने वाले संघर्ष के लिए स्पष्ट चेतावनी दे दी।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित…

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित... रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन व सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में रायगढ़...

लैलूंगा वार्ड क्रमांक 04 की दावेदारी करते हुए सविता नटवर अग्रवाल ने ठोकी अपना प्रबल दावेदारी…

लैलूंगा वार्ड क्रमांक 04 की दावेदारी करते हुए सविता नटवर अग्रवाल ने ठोकी अपना प्रबल दावेदारी... *लैलूंगा मंडल अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के...

लैलूँगा के  ग्राम पंचायत अंगेकेला में हर्ष उत्सव के साथ 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया…

लैलूँगा के ग्राम पंचायत अंगेकेला में हर्ष उत्सव के साथ 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया... ,विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये सांस्कृतिक...

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

● जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार...       *03 दिसंबर, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस के...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest