Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा में पिकअप वाहन बना मौत का सफर – थाना के सामने से गुजरता खतरनाक खेल, प्रशासन मौन…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा में पिकअप वाहन बना मौत का सफर – थाना के सामने से गुजरता खतरनाक खेल, प्रशासन मौन…



लैलूंगा। क्षेत्र में परिवहन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यह सब कुछ पुलिस थाना के सामने से होते हुए गुजर रहा है। पिकअप वाहन, जो सामान ढोने के लिए बनाए गए हैं, अब यहां लोगों को ठूस-ठूसकर भरकर ढोने का खतरनाक जरिया बन गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध और जानलेवा आवागमन खुलेआम हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना दर्जनों पिकअप वाहन में 15-20 से अधिक लोगों को ठूसकर लाया-ले जाया जाता है। इन वाहनों में न तो बैठने की कोई सुरक्षित व्यवस्था होती है और न ही यात्रियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम। बिना रजिस्ट्रेशन और बिना परमिट यात्रियों को ढोना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, लेकिन लैलूंगा में यह कानून की खुली अवहेलना है।

खम्हार हादसे से नहीं ली सबक
महज दो दिन पहले ही लैलूंगा-खम्हार मार्ग पर एक पिकअप वाहन में 18 से 20 लोग भरे हुए थे। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और खम्हार में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

थाना के सामने से निकलता है खतरा
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे कई पिकअप वाहन लैलूंगा थाना के सामने से रोज गुजरते हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब ये वाहन पुलिस की आंखों के सामने से गुजर रहे हैं तो फिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

ग्रामीणों का आक्रोश
ग्रामीणों ने कहा कि यह लापरवाही सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि अवैध यात्री ढोने वाले पिकअप वाहनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

प्रशासन की जिम्मेदारी
परिवहन विभाग और पुलिस को चाहिए कि ऐसे वाहनों की तुरंत जांच करे, चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई करे, ताकि दोबारा कोई पिकअप वाहन ‘मौत का सफर’ न बने। लेकिन अब तक की खामोशी से यह साफ है कि प्रशासनिक तंत्र या तो लापरवाह है या इस अवैध कारोबार में कहीं न कहीं मिलीभगत है।

लैलूंगा में यह मुद्दा अब आमजन की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है। अगर जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और भी निर्दोष लोगों की जान जा सकती है, और तब प्रशासन के पास जवाब देने के लिए कोई शब्द नहीं होंगे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में  60 से 70 हाथियों का कहर: 250 एकड़ फसल बर्बाद, कई साल से बिना मुआवज़ा तड़प रहे किसान!

लैलूंगा में  60 से 70 हाथियों का कहर: 250 एकड़ फसल बर्बाद, कई साल से बिना मुआवज़ा तड़प रहे किसान!वन विभाग नदारत किसान परेशान...

ग्राम पंचायत रूडुकेला के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ, भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और जिला पंचायत सदस्य दीपक सिदार रहे...

ग्राम पंचायत रूडुकेला के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ, भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और जिला पंचायत सदस्य दीपक सिदार रहे...

लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़*लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा*लैलूंगा-  ग्राम पंचायत भकुर्रा के आश्रित ग्राम...

अध्यक्ष पद के लिए संध्या बज्रदास महंत ने की दावेदारी पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा आवेदन….

अध्यक्ष पद के लिए संध्या बज्रदास महंत ने की दावेदारी पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा आवेदन.... लैलूंगा / लैलूंगा नगर पंचायत में इस बार...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest