Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)


जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल
हुआ था रिश्ता तय, शादी से पहले ही, शादी का झांसा देकर पीड़िता से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)


*➡️ जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*➡️ हुआ था रिश्ता तय, शादी से पहले ही, शादी का झांसा देकर पीड़िता से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार*
*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 64 ( 2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ आरोपी अंकित किस्पोट्टा घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश*
*➡️ आरोपी अंकित, इतना था शातिर, कि दो बार उसे पकड़ने गई पुलिस टीम को चकमा देकर हो गया था फरार,*
*➡️ इस बार भी भागने के फिराक में था आरोपी,अंततः  रायपुर रेलवे स्टेशन में आया पुलिस की गिरफ्त में*
*➡️SSP ने कहा महिला संबंधी अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी – अंकित किस्पोट्टा, उम्र 29 वर्ष।*
     —00–  

जिला क्राइम रिपोर्टर रोहित चौहान
      ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक पीड़िता ने दिनांक 08.08.25 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत आरोपी अंकित किस्पोट्टा से फरवरी 2025 में पीड़िता के साथ शादी हेतु रिश्ता तय हुआ था, इस दौरान आरोपी अंकित किस्पोट्टा का पीड़िता के घर आना जाना होता था। दिनांक 30..03.25 को आरोपी अंकित पीड़िता के घर आया और पीड़िता के माता पिता से पूछकर पीड़िता को मोटर साइकल में बैठा कर, बगीचा क्षेत्रांतर्गत अपने गांव ले गया व उसी रात्रि को उनके परिवार के साथ खाना खाने के बाद आरोपी अंकित, पीड़िता को सोने हेतु अपने कमरे में ले गया और शादी तो होने ही वाला है कहकर, पीड़िता के मना करने के बावजूद शादी के पूर्व ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। फिर दूसरे दिन पीड़िता को चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत पीड़िता के घर में छोड़ दिया,तब से लेकर दिनांक 11.06.25 तक आरोपी अंकित हर सप्ताह में दो बार पीड़िता के घर आता था व शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता था। पीड़िता जब 04 माह की गर्भवती हो गई, तब आरोपी अंकित किस्पोट्टा शादी करने से इनकार कर रहा है।
    ➡️ पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25  व  बी एन एस की धारा 64 ( 2)(m)   के तहत एफ.आई.आर दर्ज.कर घटना स्थल थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत होने से थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 162/25 दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया।
  ➡️ विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, घटना दिनांक से ही फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा रायपुर में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना बगीचा से पुलिस टीम गठित कर दो बार, आरोपी को पकड़ने के लिए रायपुर भेजा गया था, परंतु आरोपी अंकित किस्पोट्टा इतना शातिर था कि, दोनो बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। परंतु पुलिस लगातार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को ट्रेस कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, रायपुर के रेलवे स्टेशन में है, व कहीं भागने के फिराक में है, परंतु इस बार जशपुर पुलिस की टीम को, जी आर पी  पुलिस रायपुर के सहयोग से आरोपीअंकित किस्पोट्टा को रेलवे स्टेशन में घेरा बंदी कर पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
   ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
  ➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे, रमेश गृही व नगर सैनिक बलि राम रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
     *➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को रायपुर से लाकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध  को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रंग महल चंपा जांजगीर में इवनिंग स्टार सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन…..

रंग महल चंपा जांजगीर में इवनिंग स्टार सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन..... रंग महल चंपा जांजगीर में टीम 10X द्वारा इवनिंग स्टार सेलिब्रेशन का आयोजन किया...

*जशपुर जनसम्पर्क विभाग में नियुक्ति का काला चिट्ठा खोलने की तैयारी, आर.टी.आई से मांगी पूरी फाइल….*

*जशपुर।* जिले में पदस्थ जनसम्पर्क अधिकारी सह सहायक संचालक नूतन सिदार की नियुक्ति अब बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है। नियुक्ति प्रक्रिया...

आकाशिय बिजली गिरने से 2 युवक सहित 3 बकरी की मौके पर मौत गांव में शोक का लहर

एक दुखद खबर छाल से, जहाँ गंजाई पाली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई है।...

वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा – वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब!…

वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा - वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब!...जशपुर। जिले का वनपरिक्षेत्र तपकरा...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest