Tuesday, August 4, 2026

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त….

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त….



     *रायगढ़, 28 सितंबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों और महिला समूह के साथ ग्राम बिंजकोट में अवैध शराब कारोबार पर करारी कार्रवाई की है। शनिवार 27 सितंबर को थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग को ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और महिला समूह की सदस्यों से सूचना मिली कि ग्राम बिंजकोट निवासी शीतल कुम्हार लगातार समझाइश और बैठकों के बावजूद अपने घर में महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच, उप सरपंच और राधे-राधे महिला समूह की सदस्यों के साथ आरोपी के घर दबिश दी।

        तलाशी में पुलिस को परछी से 10 और 5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 15 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई, बरामद हुआ। साथ ही तीन बोरी महुआ लाहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपी शीतल कुम्हार पिता खेतेश्वर कुम्हार उम्र 55 वर्ष निवासी बिंजकोट को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल भेजा गया।

        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक बोधराम सिदार और महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल रहे। पुलिस की इस पहल में महिला समूह की सक्रिय भागीदारी ने गांव में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जनदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनने से अमृतलाल सिदार को इलाज में मिलेगी सुविधा…

जनदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनने से अमृतलाल सिदार को इलाज में मिलेगी सुविधा... *जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य ने बतायी अपनी समस्याएं, कलेक्टर श्री गोयल ने...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025: ग्राम जोरापाली में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण एवं जागरूकता अभियान…..

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025: ग्राम जोरापाली में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण एवं जागरूकता अभियान.....       *05 जनवरी, रायगढ़* । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह...

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यालयों में संचालित हो रही  कोचिंग कक्षाएं….

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यालयों में संचालित हो रही  कोचिंग कक्षाएं.... रायगढ़, 25 दिसम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष प्रयास...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest