Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● जोबी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई :  खम्हार में 15 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)


  खरसिया थाना क्षेत्र की जोबी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने ग्राम खम्हार में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई है।
       जानकारी के अनुसार एएसआई लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खडगांव निवासी भूषण सिदार और श्याम सुंदर डनसेना मिलकर भूषण सिदार के टिकरा में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ पुलिस टीम ने ग्राम खडगांव पहुंचकर गवाहों को साथ लिया और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी शराब से भरे जरीकैन लेकर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
        मौके से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1500 रुपये है, जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूषण सिदार पिता जगेश्वर सिदार (40 वर्ष) और श्याम सुंदर डनसेना पिता प्रेम सिंह डनसेना (34 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खडगांव चौकी जोबी, थाना खरसिया के रूप में हुई है।
        पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर, हमराह प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जारी है।

जिला क्राइम रिपोर्टर /रोहित कुमार चौहान

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई जारी, ठाकुरदिया जुआ रेड में 6 लोगों को पकड़ा, जुआरियों से ₹9,340 जप्त…

● खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई जारी, ठाकुरदिया जुआ रेड में 6 लोगों को पकड़ा, जुआरियों से ₹9,340 जप्त…     *28...

रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा

*दिनांक 27.05.2026*🚨 *रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा*🚨 *शराब पार्टी के दौरान विवाद में आरोपियों...

खरसिया ग्राम पंचायत बिलासपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी,

खरसिया ग्राम पंचायत बिलासपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने की थी शिकायत बोध राम साहू द्वार शिकायतकर्ताओं को बहला- फुसला के केस...

शराब पीकर जाते हैं शिक्षक प्राचार्य ने किया शिकायत…

शराब पीकर जाते हैं शिक्षक प्राचार्य ने किया शिकायत... खरसिया शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हालाहुली स्कूल के एक ऐसे शिक्षक जो हमेशा शराब के धुन ...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest