Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में उपयोग हुए दो म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में उपयोग हुए दो म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

      *रायगढ़, 14 नवंबर* । रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल से साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शोध एवं अनुसंधान के लिए पुलिस को उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न बैंकों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम के लेनदेन में प्रयुक्त हुए खातों का विवरण साइबर सेल रायगढ़ को प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पुसौर क्षेत्र के कारीछापर निवासी ईश्वर सिदार का नाम सामने आया, जिसे तलब कर पूछताछ की गई।
       पूछताछ में ईश्वर सिदार ने बताया कि उसके गांव के ही ऋषि कुमार सिदार ने उसे बैंक में जाकर अपने नाम से खाता खुलवाने के लिए कहा था और बदले में प्रतिमाह 1000 रुपये देने का लालच दिया था। ईश्वर सिदार ने कर्नाटक बैंक में खाता खुलवाकर पासबुक ऋषि को सौंप दी थी, जिसके एवज में उसे 1000 रुपये मिले भी थे। इस खाते के लेनदेन के बारे में उसे आगे कोई जानकारी नहीं थी। साइबर सेल की जांच में उक्त खाते में कुल 6,92,200 रुपये साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि के रूप में जमा होना पाया गया। दोनों आरोपी यह जानते हुए कि इन खाते के जरिए अवैध रूप से ठगी की रकम को हासिल कर उसे आगे पहुंचाने का कार्य जावेगा और उन्होंने यह कृत्य किया ।
          साइबर सेल रायगढ़ की लिखित शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 263/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान ईश्वर सिदार (29 वर्ष) तथा ऋषि कुमार सिदार (33 वर्ष), दोनों निवासी कारीछापर थाना पुसौर, के विरुद्ध अपराध साबित होने पर उन्हें कल 13 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
         पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

*प्रेस विज्ञप्ति*  रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक   *8 अक्टूबर, रायगढ़*...

बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों के उल्लंघन पर 8 होटलों पर 65 हजार का लगाया जुर्माना…

बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों के उल्लंघन पर 8 होटलों पर 65 हजार का लगाया जुर्माना... *सभी होटल संचालकों को गाइडलाइंस के अनिवार्य पालन के दिए...

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर अपराधों से बचने की जानकारी…..

● साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर अपराधों से बचने की जानकारी.....    *18...

*रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र लैलूंगा के श्याम ऑटोमोबाइल के संचालक आशीष मित्तल के द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा में पर ग्राहकों के लिए...

लैलूंगा श्री श्याम ऑटो द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा के शुभ अवसर पर धमाका ऑफर नई खरीदी के साथ मिलेगी एक्सचेंज की सुविधानवरात्रि व दशहरा...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest