Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



*दिनांक : 08 फरवरी 2026*

➡️ पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए*



➡️ *आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश सुरक्षित मुक्त करायी पुलिस टीम*

➡️ *कुंजारा से उड़ीसा की ओर पैदल क्रूरतापूर्वक हांकते ले जाने की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

➡️ *लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में अटल चौक के पास घेराबंदी में पकड़े गये मवेशी तस्कर*

➡️ *गौवंशों के लिए तत्काल पानी-चारा की व्यवस्था कर गौशाला में रखाया गया सुरक्षित*

➡️ *आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई*

➡️ *आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल वारंट पर भेजा गया*

➡️ *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “गौवंश तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आमजन ऐसे अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें”*

         *रायगढ़, 08 फरवरी 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

          एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, विशेषकर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में तस्करों पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है। इन्हीं निर्देशों के पालन में कल लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति कुंजारा क्षेत्र से गौवंशों को पैदल, मारते-पीटते और बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं।

           सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमराह स्टाफ के साथ लैलूंगा अटल चौक के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर तीन व्यक्तियों को 08 नग गौवंशों को बेरहमी से ले जाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम *मायाराम नागवंशी पिता बघेलराम नागवंशी उम्र 45 वर्ष, सोहन यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 47 वर्ष तथा विद्याधर नागवंशी पिता जितेन्द्र राम उम्र 36 वर्ष, सभी निवासी थाना बागबहार जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)* बताया।

          पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश जप्त किए। थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा गौवंशों के लिए तत्काल पानी और चारे की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई।

          आरोपियों के कृत्य पर *थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत कार्रवाई* की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

           इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान एवं आरक्षक चमार साय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉  *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

        कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि *“जिले में गौवंशों की तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौवंश तस्करों पर पुलिस की लगातार नजर है और आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी पशु तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।”*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले….

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूँगा सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले, अंदेशा है कि आगजनी की...

कुंजारा में गणेशोत्सव का जलवा: अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल बने आकर्षण का केंद्र, बांधा पारा गूंजा जयकारों और डांस से…

कुंजारा में गणेशोत्सव का जलवा: अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल बने आकर्षण का केंद्र, बांधा पारा गूंजा जयकारों और डांस से... लैलूंगा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक...

नगर पंचायत लैलूंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली

नगर पंचायत लैलूंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली आवास निर्माण ही नही एवं आवास की राशि अन्य के खाते में डालने का एक...

पटेल गेंदा फार्म हाउस कोड़केल लैलूंगा में गेंदा महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

लैलूंगा/ग्राम कोड़केल के पटेल गेंदा हाउस में गेंदा महोत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उषा पटेल व...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest