Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

“छत्तीसगढ़ को अफीम का कटोरा बना रही है भाजपा सरकार” – दीपक बैज
मिशन गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे पीसीसी चीफ़

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



लैलूंगा। मिशन गांव बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झगरपुर में ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने झगरपुर पोलिंग बूथ पर पहुंचकर पोलिंग बूथ कमेटी का गठन किया और संगठन सृजन अभियान को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मजबूत कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वयं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हो रहा है। लैलूंगा के झगरपुर में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में दीपक बैज ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी हमारा संगठन मजबूत होगा और जनता की आवाज सशक्त रूप से उठेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और संदेशों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए विभिन्न जन-समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।आज आम जनता लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। प्रदेश में अवैध अफीम की खेती तेजी से बढ़ रही है, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है, परंतु सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। औद्योगीकरण के नाम पर जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जिससे आदिवासी और ग्रामीणों के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। महिलाएं महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हैं, गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैलूंगा की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने डबल इंजन सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सरलता, सहजता और जमीनी जुड़ाव की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब प्रदेश अध्यक्ष स्वयं बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाला कदम है।उन्होंने कहा कि आज लैलूंगा का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा मंडल कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्षों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवास लकड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ससम्मान कांग्रेस ज्वाइन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रीद्वय  ठंडा राम बेहरा एवं दीपक मंडल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी द्वारा किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने बताया कि झगरपुर में आयोजित यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।
पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, हृदय राम राठिया, शहर अध्यक्ष शाखा यादव, महामंत्री दीपक मंडल, पूर्व महामंत्री विकास शर्मा, यशोमती सिंह, उस्मान बाग, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, युसूफ छाया, सुचिता बड़ा, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, सीताराम यादव, दुर्योधन यादव, शिव शंकर प्रधान, शंकर सय सिदार, कंस राम प्रजा, उजियार रतिया, पोथीसिंह, विनय जायसवाल, रघुमानी गुप्ता, इंद्र साय टोप्पो, दसकेतन यादव, शिव शंकर पैंकरा, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जगलाल भगत, शंकर लाल यादव, गुण निधि  भोई, ललित रतिया, खगेश्वर मालाकार, किरण पैंकरा, अपरांश सिंहा, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, शकुंतला भगत, दिलीप केरकेट्टा, कौशल्या साहू, मोहनलाल साहू, रायमती चौहान, रामप्यारी सिदार, संजय शुक्ला, दिनेश पटेल, मनीराम कुजूर, सदानंद निषाद, अनु तिर्की, पूर्णावती पैंकरा, खगेश्वर प्रधान, पांडव प्रधान करुणा प्रधान, आदि के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल रहे।

पत्रकार रोहित चौहान जिला ब्योरों रायगढ़

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

●🥏 लैलूंगा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह व महिला सुरक्षा अभियान के तहत नारायणपुर में किया पुलिस जन चौपाल का आयोजन…

● 🥏लैलूंगा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह व महिला सुरक्षा अभियान के तहत नारायणपुर में किया पुलिस जन चौपाल का आयोजन...       *रायगढ़, 3 जनवरी*...

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल श्री रमेन डेका….

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल श्री रमेन डेका.... *राज्यपाल श्री डेका ने रायगढ़ में विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों...

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरारलैलूंगा । ग्राम पंचायत लमदाण्ड के आश्रित ग्राम अंकिरा में...

ब्रेकिंग न्यूज़: लैलूंगा की धरती पर रचा गया इतिहास, कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर तय करने वाले ‘छत्तीसगढ़ राइडर्स’ का दिखा जलवा!

ब्रेकिंग न्यूज़: लैलूंगा की धरती पर रचा गया इतिहास, कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर तय करने वाले 'छत्तीसगढ़ राइडर्स' का दिखा जलवा! लैलूंगा/रायगढ़: श्री...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest