Tuesday, August 4, 2026

*रायगढ़ की बेटी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र की धरती पर रचा इतिहास*

*भारत उत्सव 2026 में रही मुख्य आकर्षण का केंद्र*

*रायगढ़ की बेटी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र की धरती पर रचा इतिहास*

*भारत उत्सव 2026 में रही मुख्य आकर्षण का केंद्र*



रायगढ़। शहर के टीवी टावर फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती कामिनी पटेल की पुत्री कुमारी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भारत उत्सव 2026 डांस, ड्रामा एंड वोकल फेस्टिवल में शानदार उपलब्धि हासिल कर रायगढ़ शहर का मान बढ़ाया है।
16 से 22 मई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए सैकड़ों कलाकारों ने नृत्य, नाट्य, गीत एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस आयोजन में रायगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी काव्या पटेल ने नृत्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
विदित हो कि काव्या पटेल सेंट टेरेसा स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नृत्य एवं संगीत में विशेष रुचि है और वे बाल्यकाल से ही कला साधना में निरंतर सक्रिय रही हैं।
बेटी की इस सफलता पर उनकी माता श्रीमती कामिनी पटेल ने काव्या की मेहनत, लगन एवं प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
काव्या की इस उपलब्धि से परिजनों, विद्यालय परिवार एवं नाते-रिश्तेदारों में खुशी और उत्साह का माहौल है। रायगढ़वासियों ने भी इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जीपीएम : स्कूल की छत पर खेलने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा ; 7वीं के छात्र कि करेंट कि चपेट में आने से मौत…

जीपीएम : स्कूल की छत पर खेलने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा ; 7वीं के छात्र कि करेंट कि चपेट में आने से मौत... *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...

पिकनिक से लौटते समय पलटा छोटा हाथी वाहन, 7 युवक घायल, 3 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा छोटा हाथी...

सक्ती : साय सरकार की हो रही फजीहत, सरकार ने अधिकारियों पर क्या खो दिया न्याय दिलवाने का अधिकार…..

सक्ती : साय सरकार की हो रही फजीहत, सरकार ने अधिकारियों पर क्या खो दिया न्याय दिलवाने का अधिकार..... ◆ नौ दिन के धरने के...

सरकारी ज़मीन पर बेधड़क कब्ज़ा: कुंजारा में भू-माफिया ने खड़ी कर दी प्राइवेट कॉलेज की इमारत…

सरकारी ज़मीन पर बेधड़क कब्ज़ा: कुंजारा में भू-माफिया ने खड़ी कर दी प्राइवेट कॉलेज की इमारत... राजस्व रिकॉर्ड में जंगल, ज़मीन पर कॉलेज!प्रशासन मौन, अतिक्रमणकारी...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest