डोलेसरा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
तमनार। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोलेसरा उरांव मोहल्ला में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलबोध तिग्गा (26 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग भाग निकले, जबकि आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसकी बाड़ी से 5-5 लीटर क्षमता के तीन जरीकेनों में कुल 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमप्रकाश सोन तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की सराहनीय भूमिका रही।
डोलेसरा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



