Sunday, August 2, 2026

लैलूंगा में 20 साल की मांग पर बड़ा असर! PWD ने दिया आश्वासन, 15 अगस्त तक सड़क होगी चलने लायक

लैलूंगा में 20 साल की मांग पर बड़ा असर! PWD ने दिया आश्वासन, 15 अगस्त तक सड़क होगी चलने लायक



लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट



लैलूंगा/रायगढ़। केशला-तोलगे सड़क की बदहाली को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार असर दिखाता नजर आया। शनिवार को केशला मोड़ (कुंजारा) में आयोजित चक्का जाम के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर 15 अगस्त तक सड़क की मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल अपना चक्का जाम समाप्त कर दिया।

करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने कहा कि लगातार मांग और आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सड़क संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।

PWD अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 15 अगस्त तक सड़क की आवश्यक मरम्मत कर आवागमन सुचारु किया जाएगा, जबकि स्थायी सड़क निर्माण की दिशा में भी आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने जनहित को देखते हुए चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा की।

हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि तय समय सीमा तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता पहले से भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

अब पूरे क्षेत्र की निगाहें 15 अगस्त पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या PWD अपना वादा निभाएगा या फिर ग्रामीणों का आंदोलन एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देगा।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रालैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में...

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रालैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में...

छत्तीसगढ़ सरकार का चलाये जाने वाला मुहीम गांव गांव तक सड़क पारा -पारा म सड़क को ठेंगा दिखाती नज़र आई जंगली क्षेत्र मुसकट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार का चलाये जाने वाला मुहीम गांव गांव तक सड़क पारा -पारा म सड़क को ठेंगा दिखाती नज़र आई जंगली क्षेत्र मुसकट्टीछत्तीसगढ़ सरकार...

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील….

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील.... 20 मई 2025। लैलूंगा वन मंडल अंतर्गत ग्राम...

मौत की पुलिया बनी रेगड़ी! 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण…

मौत की पुलिया बनी रेगड़ी! 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण...🖊️लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट...लैलूंगा।लैलूंगा क्षेत्र के रेगड़ी...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest